MP Weather News: उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में फिर से ठंड बढ़ी , इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान में गिरावट

MP Weather News: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 25 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, सतना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 6.8 डिग्री तक लुढ़का है।

MP Weather News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 25 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, सतना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 6.8 डिग्री तक लुढ़का है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से फिर से ठंड बढ़ गई है। भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री गिरा।

अधिकतम तापमान सबसे कम 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खजुराहो-सतना में रात टेम्परेचर सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री नीचे आया। राजगढ़ की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन MP में ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

भोपाल में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री गिरा पारा

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का तापमान गिरा है। भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा भोपाल 6.8 डिग्री लुढ़का है। दमोह 4.3, जबलपुर 5.9, खजुराहो 2.4, मंडला 2.3, रीवा 3.3, सागर 4.6, सतना 3.8, सीधी 3, सिवनी 2, टीकमढ़ 3.5, धार 2, गुना 3.4, नर्मदापुरम 3.1, इंदौर 3.6, रायसेन 4.2, रतलाम 2 और उज्जैन में 4.5 डिग्री पारा नीचे आया है।

इन जिलों में लुढ़का रात का पारा

सतना और खजुराहो में रात का पारा सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री लुढ़का है। भोपाल 3.6, धार 3.7, ग्वालियर 2.5, नर्मदापुरम 2.3, खंडवा 2.4, पचमढ़ी 1.8, रायसेन 1.6, राजगढ़ 3.8, रतलाम 1.2, उज्जैन 2, उमरिया 3.7, टीकमगढ़ 3.8, सीधी  2.8, सिवनी 2, सागर 1.9, रीवा 2.9, जबलपुर 3.6,  और दमोह में 4.7 डिग्री पारा नीचे गिरा है। मंडला में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है।

खंडवा का दिन सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में एक सप्ताह बाद तापमान में फिर गिरावट हुई है। भोपाल में दिन का पारा सबसे कम 22.6 डिग्री रहा। उज्जैन 23.5, इंदौर 23.4, ग्वालियर 25, जबलपुर 24.5, गुना 25, पचमढ़ी 26.6, रायसेन 23.6, दमोह 25.5, खजुराहो 25.4, नरसिंहपुर 24.2, रीवा 23.8, सागर 24.9, सतना 24.7, सीधी 24.6, टीकमगढ़ 24 और उमरिया में 25.5 डिग्री अधिकतम टेम्परेचर रहा। खंडवा में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 31.5 डिग्री रहा।

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में उत्तर से बर्फीली हवा आ रही है। तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ेगी। अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 26 जनवरी को दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी।

भोपाल में एक ही दिन में 6.8 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 22.6 डिग्री पहुंच गया। इंदौर में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री और जबलपुर में पारा 24.5 डिग्री रहा।

प्रदेश के सभी शहरों में पारा लुढ़का मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सभी शहरों में पारा लुढ़का। गुना में 25 डिग्री, पचमढ़ी में 26.6 डिग्री, रायसेन में 23.6 डिग्री, दमोह में 25.5 डिग्री, खजुराहो में 25.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.2 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, सागर में 24.9 डिग्री, सतना में 24.7 डिग्री, सीधी में 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 24 डिग्री, उमरिया में 25.5 डिग्री रहा।रात में भी लुढ़केगा तापमान दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। हालांकि, गुरुवार-शुक्रवार की रात में नर्मदापुरम में तापमान 16.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे ज्यादा रात का तापमान रहा। नीचम का मरुखेड़ा में ही सबसे कम 9.2 डिग्री पारा रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 13.2 डिग्री, इंदौर में 13.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.4 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री और जबलपुर में 13.8 डिग्री रहा। बाकी शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक ही दर्ज किया गया।दक्षिण-पूर्वी हवा से ठंड गायब इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। पिछले 6 दिन से दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई।

29 जनवरी से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे पारे में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button