कॉलेज की बस ने छात्रा को कुचला, छात्रा की हालत नाजुक, जबलपुर किया गया रेफर

कटनी
 घर से कॉलेज जाने के लिए निकली गर्ल्स कॉलेज की एक छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा उसी गर्ल्स कॉलेज की बस से हुआ जिस गर्ल्स कॉलेज की बस से छात्रा कॉलेज जा रही थी। घटना के तत्काल बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे तत्काल जबलपुर रेफर कर दिया गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मतवारी टिकुरी टोला निवासी 18 वर्षीय अंशिका गर्ग पिता सुनील गर्ग शासकीय गर्ल्स कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करती है। रोज की तरह वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। कॉलेज की बस से जब वह यात्रा करते हुए झिंझरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सत्संग भवन मोड पर पहुंची तो बस चालक ने बस खड़ी करके सभी छात्राओं को उतार दिया। अन्य छात्राओं के साथ अंशिका भी बस से उतर गई। जैसे ही वह बस के नीचे उतरी इस दौरान अचानक बस चालक ने बस आगे बढ़ा दी और वह फिसल कर बस के पहिए के नीचे आ गई। बताया जाता है की घटना में छात्रा अंशिका का एक पर पूरी तरह कुचल गया। घटना के तुरंत बाद उसे लोगों ने शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। जबलपुर में इलाज रत अंशिका की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button