DA Hike: प्रदेश के कर्मचारियों का DA बढ़कर हुआ 55%, जानें कितनी हो जाएगी आपकी सैलरी

DA Hike: किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 15000 रुपए है, और डीए 50 प्रतिशत है तो उसका डीए 15000 का 50% यानी 7500 रुपए होगा। वहीं कर्मचारी का सकल वेतन या ग्रॉस सैलरी 15000+7500 = 22,500 रु होगी।

DA Hike: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश सरकार ने रविवार को कर्मचारियों का DA 50% से बढ़ाकर 55% कर दिया है। DA में भारी बढ़त के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वहीं अब कर्मचारी यह जानने में लगे हुए हैं कि उनकी अगली सैलरी बढ़कर कितनी आएगी? आज हम इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि DA 55% होने के बाद आपकी संभावित सैलरी क्या हो सकती है?

क्या होता है DA ?

सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि DA होता क्या है। DA को अंग्रेजी में डियरनेस अलाउंस (Dearness Allwance) कहते हैं। इसका मतलब होता है महंगाई भत्ता। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता एक जीवनयापन भत्ता है, जो महंगाई को देखते हुए दिया जाता है। महंगाई भत्ता महंगाई के असर को कम करने कि लिए दिया जाता है। डीए यानी महंगाई भत्ता कर्मचारी के मूल वेतन से कैल्क्युलेट किया जाता है।

DA के बाद कैसा होता है वेतन कैल्क्युलेट

हम आपको आज बता रहे हैं कि उदाहरण के तौर पर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 15000 रुपए है, और डीए 50 प्रतिशत है तो उसका डीए 15000 का 50% यानी 7500 रुपए होगा। वहीं कर्मचारी का सकल वेतन या ग्रॉस सैलरी 15000+7500 = 22,500 रु होगी।

हालांकि, ग्रॉस सैलरी में डीए के अलावा कई अन्य तरह के भत्ते भी जोड़े जाते हैं। ये भत्ते व्यक्ति के ग्रेड पे और अन्य फैक्टर्स को देखते हुए दिए जाते हैं। इसमें HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस, ट्रेवल अलाउंस समेत कई तरह के भत्ते जोड़े जाते हैं, जिससे आखिर में ग्रॉस सैलरी कैल्क्युलेट की जाती है। इसके बाद पीएफ व अन्य टैक्स काटने के बाद नेट सैलरी बनती है, जो कर्मचारी के खाते में क्रेडिट होती है।

कितनी होगी 55% DA बढ़ने के बाद नई सैलरी?

बता दें कि आपका मूल वेतन 25,000 रुपए है। वहीं, अब तक 50% के हिसाब से 12,500 रु महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा था। ऐसे में जनवरी 2025 के बाद 5% DA बढ़ने से कुल DA 25,000 रुपए का 55% यानी 13,750 रु होगा। यानी हर महीने 1250 रु की बढ़ोत्तरी।

एरियर में एकसाथ ये राशि मिलने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि, जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक 3 प्रतिशत के हिसाब से डीए जोड़ा जाएगा। वहीं जनवरी 2025 के बाद 2 प्रतिशत के हिसाब से। डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़त ग्रेड पे के हिसाब से भी होगी। यानी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी डीए और वेतन उतना बढ़ेगा।

सरकार 5 किश्तों में देगी DA की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा है कि सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता जिस तारीख से लागू होगा उसे पांच समान किश्तों में दिया जाएगा।

कब मिलेगी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी?

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा, ” प्रदेश के सभी कर्मचारियों को केंद्र के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दिया जाएगा।”

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button