उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जीएमसी भोपाल के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. मदन मोहन गुप्ता के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हमीदिया अस्पताल के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ऑफ सर्जरी और हमीदिया अस्पताल, भोपाल के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता के पिता डॉ. मदन मोहन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. डॉ. गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवाएं देकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से स्व. डॉ. मदन मोहन गुप्ता को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button