Dewas News : उप स्वास्थ्य केंद्र के CHO के ना होने से लगा रहता है सदैव ताला, ग्रामवासी हो रहे परेशान

कन्नौद विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र पीपल कोटा में ताला

राजेन्द्र श्रीवास, उज्जवल प्रदेश, कन्नौद/देवास.
Dewas News : सरकार मध्य प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है वही एक और विकासखंड कन्नौद के उप स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटा की स्थिति बदहाल, ताले पड़े।

ग्राम पीपलकोटा में महिलाओं के लिए सामान्य प्रसव टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके और गर्भवती महिलाओं को प्रसव दौरान यहां वहां न भटकना न पड़े इसके लिए यहां लाखों रुपये खर्च कर उप स्वास्थ्य बनवाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते उस उपकेंद्र की हालत खस्ताहाल है। स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ गंदगी बिखरी होने के साथ ही यहां असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर बोतलें फेंक दी जाती है।

यहां स्थिति यह है कि दरवाजे व खिड़कियां भी जंग खा रही हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राम के विनोद गोरस्या, संतोष प्रजापत, इरशाद खान,इलियास खान ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम कभी कभार एक जगह बैठकर टीकाकरण कर चली जाती हैं। महिलाओं को प्रसव के समय ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल या फिर सतवास लेकर जाना पड़ता है।

ग्रामीण जनों की मांग है कि एक स्थाई डॉक्टर की व्यवस्था उप स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटा पर की जाए।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।
Back to top button