डॉक्टर ने 94 महिलाओं को बनाया अपनी हवस का शिकार, 6 हजार घंटे की मिली अश्लील वीडियो

Pornographic Videos: यूरोप के देश नॉर्वे में डॉक्टर चेकअप के बहाने महिलाओं का दुष्कर्म करता था। उस डॉक्टर ने एक या दो नहीं बल्कि 94 महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण किया था।

Pornographic Videos: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. यूरोप के देश नॉर्वे में डॉक्टर चेकअप के बहाने महिलाओं का दुष्कर्म करता था। उस डॉक्टर ने एक या दो नहीं बल्कि 94 महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण किया था। जानकारी के अनुसार इस मामले को नॉर्वे इतिहास का सबसे बड़ा यौन शोषण कांड बताया जा रहा है।

आरोपी डॉक्टर 55 साल का आर्ने बाय है। डॉक्टर ने हर उम्र की महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इस लिस्ट में नाबालिग लड़कियां तक शामिल हैं। वह 94 महिलाओं का दुष्कर्म कर चुका है। द सन के अनुसार 67 साल की महिला से लेकर 14 और 15 साल की लड़की तक का आरोपी ने शारीरिक शोषण किया।

ये दिखा वीडियो में

पूर्व म्युनिसिपल सुपरिटेंडेंट बॉय ने इन मामलों में रेप और अपने पद का दुरुपयोग कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। अगर, उस पर यह आरोप तय हो जाते हैं, तो 21 साल की सजा हो सकती है। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ जांच की, तो उसके पास से 6 हजार घंटे से ज्यादा के अश्लील वीडियो मिले हैं, जो पीड़िताओं के बताए जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वह मरीजों की बिना अनुमति लिए उनका गायनोकोलॉजिकल टेस्ट करता था।

Also Read: भोपाल में इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरण में, 25 हजार वालेंटियर संभालेंगे इंतजाम

अपना दर्द बयां किया महिलाओं ने

डॉक्टर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अपने बयान महिलाओं ने दर्ज करा दिए हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी बिना किसी मेडिकल वजह के उनके प्राइवेट पार्ट में बोतल जैसी कोई बेलनाकर चीज डाल दिया करता था। एक पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि डॉक्टर ने टेस्ट के बहाने जो किया वह काफी दर्दनाक था। उनको यह एहसास हुआ कि जैसे वह मरने वाली हैं।

Also Read: एक जिला-एक उत्पाद की तर्ज पर लगाई जाएगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट : मंत्री कुशवाहा

अदालत में आरोपी के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत वीडियो हैं, जो उसने जांच के दौरान रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो को सरकारी वकील रिचर्ड हाउगेन लिंग ने अदालत के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पास महिलाओं के साथ हुए शारीरिक शोषण के वीडियो हैं। यह इस मामले में सबसे पुख्ता सबूत हैं, जिनको झुठलाया नहीं जा सकता है।

इंदौर में आज से यूरेशियन ग्रुप प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप मीटिंग, कोविड के दौरान भी हमनें 100 देशों को वैक्सीन भेजी थी

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button