Eid 2022 Mehndi Design : ईद के मौके पर रचाएं मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन

Eid-Ul-Fitr, ईद उल-फ़ित्र या रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (अरबी: عيد الفطر) Eid ul-Fitr in Arabic, eid 2022, saudi arabia eid 2022, mehndi design, eid ul fitr 2022, simple mehndi design, mehndi design simple, mehndi designs

Eid 2022 Mehndi Design: रमजान महीने के पूरा होते ही हर किसी को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। जिसके बाद ईद (Eid 2022) मनाई जाती है। ईद मनाने के लिए वैसे तो सभी तैयारियों में व्यस्त होंगे।

तन और मन की शुद्धता का पूरा ध्यान

रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है. अबसे 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य उदय होने के बाद और सूर्य अस्त होने तक न अनाज ग्रहण करते हैं, न पानी पीते हैं. रोज़ा रखने के साथ-साथ लोग अपने दिल और दिमाग को साफ रखते हैं, विचार शुद्ध रखते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि अपनी बातों से किसी को दुख न पहुंचाएं. मन के साथ शरीर की शुद्धता का भी पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है. आइए जानते हैं इस पाक महीने में रोज़े की शुरुआत कैसे हुई.

ये भी पढ़ें : Eid-Ul-Fitr : 2022 में ईद-उल-फितर कब है, ऐसे हुई थी रोजा रखने की शुरुआत

रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के साथ ही महिलाएं ईद मनाने की भी तैयारियां करती रहती है। नए कपड़ों से लेकर घर की सजावट के सामान की जमकर शॉपिंग होती है। लेकिन घर और परिवार की शॉपिंग के बीच खुद के लिए भी समय जरूर निकालें। अगर मेहंदी लगाने की तैयारी में हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन आपके काम आ सकती हैं। जिसे आसानी से और फटाफट लगाया जा सकता है। तो चलिए देखें ईद की कुछ लेटेस्ट डिजाइन।

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी

बड़े फूल और पत्ती के साथ बनने वाली ये डिजाइन ज्यादातर लड़कियों को पसंद आती है। क्योंकि इसे लगाना भी बेहद आसान होता है। साथ ही ये कम मेहनत में फटाफट से लग जाती हैं। तो अगर आपके पास घर के कामकाज से समय निकालना थोड़ा मुश्किल है तो मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको मेहंदी लगाना बेहद पसंद है तो ईद के मुबारक मौके पर इस तरह की डिजाइन को चुन सकती हैं। हालांकि इसे लगाने में थोड़ी मेहनत और समय दोनों ही ज्यादा लगेंगे। लेकिन मेहंदी रचाने को पसंद करने वाली लड़कियां जरूर इस डिजाइन को लगाना चाहेंगी।

अगर आप किसी खास वजह से मेहंदी नहीं लगा पा रहीं लेकिन फिर भी चाहती हैं कि मेहंदी का रंग हाथों पर खिलें। तो फूल पत्तियों की ये डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई करें। सबसे खास बात कि इसे केवल हाथों के पीछे वाले हिस्से पर ही लगाएं। ये बेहद खूबसूरत लगती हैं और हाथों की खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती हैं।

मोटिफ्स वाली मेहंदी की डिजाइन

महिलाएं ईद के मौके पर घर की साज-सजावट से लेकर पकवान बनाने में ही उलझी रहती हैं। लेकिन रमजान के पाक महीने में मेहंदी रचाने की इच्छा है तो इन मोटिफ्स वाली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये बनाने में काफी आसान होती हैं और इनसे हाथ भी भरा हुआ सा ही दिखता है। तो इस बार ईद के मौके पर इस तरह की मोटिफ्स और फूलों वाली मेहंदी की डिजाइन को हाथों पर सजाएं।

ये भी पढ़ें : Eid-Ul-Fitr Dishes: ईद पर बनने वाली ये 6 डिशेज जिनका जायका है लाजवाब

पिछले कुछ वर्ष | 2022 में ईद उल फितर कब है | eid ul-fitr 2022 date in india | ईद उल फितर कब मनाया जाता है

साल तारीख दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
2022 2 मई सोमवार ईद उल-फ़ित्र KL
3 मई मंगलवार ईद उल-फ़ित्र सभी राज्य सिवाय KL
4 मई बुधवार ईद उल-फ़ित्र छुट्टियां TG
2023 22 अप्रैल शनिवार ईद उल-फ़ित्र राष्ट्रीय अवकाश
23 अप्रैल रविवार ईद उल-फ़ित्र छुट्टियां TG
2024 10 अप्रैल बुधवार ईद उल-फ़ित्र राष्ट्रीय अवकाश
11 अप्रैल गुरूवार ईद उल-फ़ित्र छुट्टियां TG

 

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button