Bhopal News: ग्वालियर की कानून व्यवस्था और यातायात को चुस्त-दुरुस्त करने ऊर्जा मंत्री तोमर ने दिए सुझाव

Bhopal News: ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर जिले की कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस बल तथा यातायात पुलिस बल में वृद्धि की जाए।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश,भोपाल. ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर जिले की कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस बल तथा यातायात पुलिस बल में वृद्धि की जाए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान में शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों में वृद्धि नितांत आवश्यक है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर उप नगर के मोतीझील, आनंद नगर तथा कांच मिल क्षेत्रों में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना किए जाने की बात भी कही। श्री तोमर ने यह बात पुलिस मुख्यालय की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की मौजूदगी में मंगलवार को ग्वालियर जोन के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा बैठक में कही।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों के नजदीक स्थाई पाइंट बनाने, रात्रि के समय सख्ती के साथ पूछताछ किए जाने का सुझाव देते हुए शहर के पार्कों तथा कोचिंग क्लासेस के आसपास कैमरे लगाए जाने के लिए कहा। बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुमार सिंह जाटव, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button