क्या फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही है श्रद्धा

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभाती नजर आएंगी। श्रद्धा ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।श्रद्धा अपनी एक्टिंग के साथ- साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।   

फिल्म 'आशिकी 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा का नाम पहले उनकी डेब्यू फिल्म के हीरो आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा गया था। इसके बाद श्रद्धा का नाम फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ा। दोनों ने फिल्म 'रॉकऑन 2' में एक-साथ काम किया था। इतना ही नहीं फरहान और उनकी पत्नी के दूर होने की वजह भी श्रद्धा को ही माना जाता है।

वहीं इन दिनों खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा आज कल किसी फोटोग्राफर को डेट कर रहीं हैं। श्रद्धा का दिल जिसके लिए धड़क रहा है, उसका नाम रोहन श्रेष्ठ है। रोहन एक फोटोग्राफर हैं।

रोहन और श्रद्धा बचपन के दोस्त हैं। खबरों की मानें तो दोनों एक- साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

हाल ही में श्रद्धा मे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर  रोहन ने लाइक के साथ- साथ कमेंट भी किया है। तस्वीर पर कमेंट करते हुए रोहन ने हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है।

बात करें रोहन की तो उनके पिता बॉलीवुड के जाने माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। वहीं रोहन ने भी एक फोटोग्राफर के रूप मेंएक अलग पहचान बना ली है। बता दें कि श्रद्धा और रोहन बहुत पुराने दोस्त हैं।

दोनों ने अपना स्कूल और कॉलेज एक साथ खत्म किया था। रोहन की दोस्ती बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन और रणबीर कपूर के साथ बहुत अच्छी और गहरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group