प्रियंका चोपड़ा का ‘N’ पेंडेंट चुरा लेगा आपका दिल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। यह कपल सगाई होने के बाद से ही खुलकर एक-दूसरे के लिए भावनाएं जाहिर करता दिखता है। हाल ही में निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका ने उन्हें केक के साथ सरप्राइज दिया। इस दौरान दोनों ने किस भी किया। यह पहली बार था जब इस जोड़ी ने कैमरों की मौजदूगी में किस किया था। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

प्रियंका के लिए निक कितने स्पेशल हैं इसका सबूत एक बार फिर देखने को मिला है। पीसी अपनी उंगली में निक की पहनाई सगाई की अंगूठी तो पहनती ही हैं, हाल ही में उन्होंने गले में भी निक के नाम के पहले अक्षर 'N' का पेंडेंट पहना।

इस गोल्ड लेयर्ड नेकलेस में दो चेन थीं। इसमें से एक में 'N' पेंडेंट था। प्रियंका के नेकलेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर से उनके पेंडेंट को लेकर फैन्स जमकर तारीफ करते दिखे।

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ऐक्ट्रेस के बर्थडे पर सगाई कर ली थी। इसके बाद मुंबई में प्रियंका के घर दोनों की रोका रस्म हुई थी, जिसने दुनिया के सामने इनके रिश्ते पर ऑफिशल मुहर लगा दी थी। माना जा रहा है कि यह कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group