बिग बॉस 12, वीकेंड का वार: अनूप जलोटा हुए घर से बाहर, अब रखेंगे जसलीन पर नजर

0
4

 
बिग बॉस 12 वीकेंड का वार के इस बार के इविक्शन एपिसोड की शुरुआत शो के सलमान खान के गाने से होती है। बिग बॉस के स्टेज पर सलमान खुद अपनी हिट फिल्म 'सुल्तान' का फेमस सॉन्ग जग घुमिया गाते हैं। इसके बाद बिग बॉस के घर में कमीडियन भारती सिंह एंट्री करती दिखती हैं और इसके साथ ही शो में मस्ती और मजाक का सिलसिला शुरू हो जाता है। 
 
भारती को देख घरवाले भी खुश हो जाते हैं। सबसे मिलने के दौरान भारती श्रीसंत को किस देती हैं और कहती हैं कि वह बढ़िया गेम खेल रहे हैं। इसके बाद वह शिवाशीष, उर्वशी और दीपक को लेकर मजाक करती हैं। इस दौरान भारती जसलीन की खिंचाई करने से पीछे नहीं हटतीं और पूछती हैं कि उन्होंने अनूप जलोटा के लिए अपने मेकअप और कपड़े की कुरबानी क्यों नहीं दी। 

भारती की कॉमिडी से खूब हंसे घरवाले 
भारती सिंह अपनी कॉमिडी से घर के टेंशन भरे माहौल को कम कर देती हैं। उनकी कॉमिडी से अनूप जलोटा इंप्रेस होते हैं और भारती के लिए गाना गाते हैं। भारती दीपक को भी स्टेज पर बुला लेती हैं इसके बाद दीपक और अनूप जलोटा के बीच कॉम्पिटिशन शुरू हो जाता है। दोनों के गानों से घरवाले भी खुश दिखाई देते हैं। 
 
नेहा पेंडसे का सेक्सी पोल डांस 
भारती घरवालों से कहती हैं कि नेहा पेंडसे शानदार पोल डांसर भी हैं। इसके बाद वह नेहा से परफॉर्म करने को कहती हैं। इस पर नेहा घरवालों के सामने सेक्सी पोल डांस करती हैं। नेहा के डांस के बाद भारती जसलीन से पोल डांस करने को कहती हैं। जसलीन के लिए अनूप जलोटा पोल बनते हैं। इसके बाद वह 'जरा जरा टच मी' पर डांस करती हैं। 
 

कमीडियन भारती सिंह घर में मजाक का सिलसिला जारी रखती हैं। वह 'तू चीज बड़ी है मस्त' पर डांस करते हुए अनूप जलोटा के साथ फ्लर्ट करती हैं। इसके बाद भारती घर से विदा लेती हैं। 

नॉमिनेट हुए 3 सिंगल्स और एक जोड़ी 
सलमान खान मीटीवी के जरिए घर में जाते हैं। दीपक उनके लिए खास गाना गाते हैं जो सलमान का पसंद आता है। सलमान नॉमिनेशन के बारे में बात करते हैं और इस बार सृष्टि, नेहा, श्रीसंत और अनूप-जसलीन को इविक्शन के लिए नॉमिनेट किया जाता है। कॉलर ऑफ द वीक दीपिका से सवाल करता है कि उन्होंने नेहा को श्रीसंत के नेहा पर किए गए कॉमेंट के बारे में क्यों नहीं बताया। 

करणवीर से हारे दीपक, श्रीसंत हुए इमोशनल 
इसके बाद सुल्तानी अखाड़ा के लिए करणवीर और दीपक के बीच मुकाबला होता है। इसे हारने वाले कंटेस्टेंट को पूरे हफ्ते जीतने वाले का हर काम करना होगा। मुकाबले में करणवीर की जीत होती है। सलमान घर के कैप्टन्स से कहते हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि दीपक करणवीर का हर काम करें। 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here