नवरात्रि के पहले दिन भक्ति के रंग में रंगी नजर आई अक्षरा सिंह

देश भर में आज यानी 26 अक्टूबर से नवरात्रि की त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक नौ दिनों के इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा पर पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

यह वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह अपने फैंस सहित सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देती दिख रही हैं। वीडियो में अक्षरा हाथ जोड़ते हुए कह रही हैं, 'नवरात्रि की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं, माता रानी आप सबके जीवन में खुशियां लाएं…जय माता दी।' इस क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन में भी जय माता दी लिखा है।

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी के साथ 'हैप्पी नवरात्रि' लिखा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जय हो दुर्गा मां।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर जय माता दी लिख रहे हैं।

गौरतलब है कि नवरात्रि पर माता रानी को समर्पित अक्षरा के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। 'चला माई के चुनरी चढ़ावे' और 'छम छम बाजे पैजनिया' यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं। इन गानों पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस एक एमएमएस की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि उन्होंने इसका खंडन करते हुए इसे फेक बताया था।

Show More

Related Articles

Back to top button