मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, दी खुशखबरी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी के करीब दो महीने बाद अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि, वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

आलिया की स्पेशल पोस्ट
आलिया ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी सोनोग्राफी हो रही है. कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है. कंप्यूटर स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है. आलिया की बगल में कोई शख्स भी बैठा है. उसका बैक नजर आता है. तस्वीर से मालूम पड़ता है कि वे रणबीर कपूर हो सकते हैं. दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है. मतलब ये कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है.

पहले तो ये जान लीजिए कि, रणबीर कपूर और आलिया ने पांच सालों की लंबी डेटिंग के बाद 14 अप्रैल 2022 को अपने घर पर बेहद प्राइवेट तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद रणबीर और आलिया अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि, वह शादी के बाद बहुत खुश हैं। इस बात का जिक्र रणबीर अपने कई इंटरव्यूज में कर चुके हैं।

अब आइए आपको आलिया का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह हॉस्प्टिल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और सामने स्क्रीन पर अल्टासाउंड में हार्ट की इमोजी बनाई गई है। वहीं, दूसरी फोटो में शेर और शेरनी अपने शावक के साथ दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि, वह गर्भवती हैं। फ्रेम में आलिया के साथ रणबीर भी दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।'

ननद और मां ने भी दी आलिया भट्ट को बधाई
ऐक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'हमारा बेबी…. जल्द आ रहा है।' इसके बाद लोगों ने ऐक्ट्रेस को बधाई देनी शुरू कर दी। ननद रिद्धमा कपूर ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की। राशी खन्ना ने बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'बधाई! हनी। बहुत खुशी हुई।' मौनी रॉय ने लिखा, 'ऊं नम: शिवाए।

 

Related Articles

Back to top button