मीका सिंह ने खरीदा करोड़ों का आइलैंड

सिंगर और अपनी अनोखी आवाज के लिए फेमस मीका सिंह  को लेकर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि उन्होंने एक प्राइवेट आइलैंड  खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। हालांकि, ये आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है कि उन्होंने वास्तव में आइलैंड के लिए कितनी कीमत अदा की है। इतना ही नहीं इस आइलैंड के साथ उन्होंने 7 बोट और 10 घोड़े भी खरीदे है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मीका अपने आइलैंड पर एन्जॉय कर रहे है और बोट राइड का आनंद ले रहे है। रिपोर्ट्स की मानें तो मीका लग्जरी लाइफ जीने को शौकिन है। उनके पास आलीशान बंगला और कई लग्जरी गाड़ियां भी है। मीका सिंह इन दिनों अपने प्राइवेट आइलैंड पर एन्जॉय कर रहे है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मीका बोट चला रहे है। उनका वीडियो देख फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक ने लिखा- ये सिर्फ एक किंग ही कर सकता है। एक अन्य ने लिखा- अमेजिंग। एक ने लिखा- सिंह इज किंग। एक ने लिखा- मीका पाजी, आप ही हैं जो सिंह इज किंग लाइफ जीते हैं। एक ने बधाई देते हुए लिखा- सर, थोड़े और वीडियो शेयर करिए, जिससे हमें आपके प्राइवेट आइलैंड की झलक देखने को मिल सके। वहीं, कुछ ने शानदान, नाइज, लवली जैसे कमेंट्स भी किए। वहीं, कुछ ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की। मीका सिंह अपनी अलग आवाज के लिए फेमस है। वे इंडियन पॉप सिंगर और रैपर के नाम से मशहूर है। उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने गाए है। इसके अलावा उनके कई म्यूजिक वीडियो में वायरल हो चुके है। मीका ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म प्यार के साइड इफेक्टस् से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान 1998 में आए उनके गाने सावन में लग गई आग.. से मिली। हाल ही में मीका रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोहटी को लेकर काफी पॉपुलर हुए थे। ये शो मीका के लिए दुल्हनियां ढूंढने के लिए था। इसमें उन्होंने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया चुना था। हालांकि, फैन्स दोनों की शादी का इंतजार कर रहे है।

Show More

Related Articles

Back to top button