EOW Raid: मप्र-मंडला नगर पालिका के दिहाड़ी कर्मचारी से मिली 12 सौ प्रतिशत अधिक संपत्ति

EOW Raid: बिछिया नगर पालिका में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी (दिहाड़ी) शिवप्रसाद झारिया के घर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। वैधानिक आय से 1200 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।

EOW Raid: उज्जवल प्रदेश, मंडला. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के दल ने जिले की बिछिया नगर पालिका में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी(दिहाड़ी) शिवप्रसाद झारिया के घर पर शनिवार को छापा मारा। लगभग आठ घंटे तक चली कार्रवाई में झारिया के पास तीन करोड़ पांच लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है।

वैधानिक आय से 1200 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने पर ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बैंक खातों और अचल संपत्तियों की जांच जारी है।

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

मात्र दस हजार रुपये प्रति महीने कमाने वाला आरोपित शिवांशी ग्रीन साल्यूशन, शिवांशी इंडिया निधि और शिवांगी ट्रेवल्स कंपनी में डायरेक्टर भी है। शिवांसी ग्रीन कंपनी प्रदेश भर में सोलर पैनल लगाने का काम करती है। शिवांसी इंडिया निधि कंपनी बैंकिंग व्यवसाय का कार्य करती है और शिवांगी ट्रेवल्स में चार इनोवा क्रिस्टा वाहन दर्ज हैं।

वाहनों की कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों कंपनियों के चार दफ्तर मंडला में अलग-अलग स्थानों पर हैं। इसके अलावा घरेलू सामान, नकद राशि, गहने सहित कुल 32 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति मिली है। जांच दल ने पाया कि आरोपित शिवकुमार झारिया 45 लाख रुपये कीमत की एमजी हेक्टर ग्लोस्टर वाहन में सवारी करता है।

उसके पास एक भवन व चार रहवासी प्लाट भी हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख 57 हजार 858 रुपये आंकी गई है। 29 लाख 72 हजार रुपये की 12 बीमा पालिसियां भी मिली हैं। पांच लाख रुपये के दो एफडीआर पाई गईं। दैवेभो शिवांगी ट्रेवल्स का डायरेक्टर है, जिसकी कंपनी दिल्ली में कुल चार इनोवा क्रिस्टा वाहनों का संचालन कर रही है। वाहनों की कुल कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये है। आरोपित की कंपनी व उसके नाम से वाहनों की कुल कीमत एक करोड़ 50 लाख 23 हजार 768 रुपये पाई गईं।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button