शाजापुर जिले का किसान गोपाल रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित

शाजापुर जिले का किसान गोपाल रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित

केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने  देवेन्द्र परमार को दिल्ली में प्रदान किया पुरस्कार

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर के अवसर पर कृषक परमार को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया गया

भोपाल
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा शाजापुर जिले के शुजालपुर कैंप की पटलावदा दुग्ध समिति के डेयरी किसान देवेन्द्र परमार को 'गोपाल रत्न' राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर के अवसर पर कृषक परमार को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में उपलब्धि के लिए प्रदेश के शाजापुर जिले के किसान देवेंद्र परमार का केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 के लिए चयन हुआ। उन्हें बेस्ट डेरी फार्मर वर्ग में देसी पशु नस्ल सुधार के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।

कृषक देवेंद्र शाजापुर जिले के पटलावदा के दुग्ध उद्यमी किसान हैं, जो भोपाल दुग्ध संघ के अंतर्गत शुजालपुर दुग्ध उत्पादन समिति के सदस्य हैं। वे बड़ी संख्या में दुधारू पशुओं का पालन करते है और देसी गायों की नस्ल सुधार में उल्लेखनीय कार्य किया है। वे देव डेयरी के नाम से पैकेज्ड दूध बेचते हैं। उन्होंने अपने खेत में गोबर गैस संयंत्र भी लगा हुआ है, जिससे बड़ी मात्रा में गोबर गैस उत्पन्न करते हैं, साथ ही जैविक खाद बेचकर भी अच्छी आमदनी लेते हैं।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button