उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी : मंत्री श्री कुशवाहा

भोपाल
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आज जबलपुर में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी बढ़ावा दिए जाने की अत्यधिक आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलें किसानों की आय को आसानी से दोगुना करने में सहायक हो सकती हैं।

मंत्री श्री कुशवाहा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खाद्य प्र-संस्करण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती और खाद्य प्र-संस्करण के नए तरीकों से अवगत कराएं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। मंत्री श्री कुशवाहा ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को नई तकनीकों और संसाधनों का उपयोग करके अधिक लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button