प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

जगदलपुर

कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील भानपुरी ग्राम मुंजला निवासी उची यादव की मृत्यु आग में जलने से पुत्री श्रीमती लचदोबाई को, ग्राम तिरथा निवासी कहरू राम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती कुंती को, ग्राम सालेमेटा निवासी कलावती की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बिहारी लाल कश्यप को, ग्राम नंदपुरा निवासी लुदरा कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती डोमनी को, ग्राम कुंगारपारा निवासी गोविन्द राम कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सुकरी कश्यप को, तहसील बकावण्ड ग्राम चितालुर निवासी भागीरती की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सुभद्रा को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम बेलर निवासी बुकी बाई नाग की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री बुदरी को, ग्राम एरवार निवासी बोमड़ा मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती कोसी मंडावी को, ग्राम बड़े गुमियापाल निवासी जयमो की मृत्यु पानी में डूबने से पिता माहंगू को और ग्राम मिचनार निवासी दीवा की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती काड़े बाई प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button