शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी, शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाने वाले सावधान

जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शिक्षक के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित जोगेंद्र पाठक ने बताया कि उसने लिंक के जरिए डीमेट अकाउंट खोला था। लिंक भेजने वाले साइबर ठग ने शिक्षक को एक कंपनी का कर्मचारी बताया था। मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है।

शिक्षक ने बताया कि उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के लिए अलग-अलग खातों में 24 लाख रुपए जमा किए थे। शेयर ट्रेडिंग एप से रुपए निकालने पर पता चला कि उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है। इसके बाद रकम निकालने के बदले साइबर ठग ने 82 हज़ार रुपए मांगें थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी आपको कम समय में ज्यादा रिटर्न देने का या फोन पर लिंक भेजता है तो प्रलोभन में न पड़ें। इससे कई बार हम जालसाजों के शिकार हो जाते हैं। इस मामले में जांच की का रही है कि पैसा कहां-कहां गया है। 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button