गौतम अदाणी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली
भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गौतम अदाणी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में उनका स्थान टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क (Elon Mask), एलवीएमएच के चीफ एक्सिक्यूटिव बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) और अमेजन के जेफ बेजोस के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

60 वर्षीय बिजनेस टाइकून गौतम अदाणी की कुल संपत्ति गुरुवार को 115.6 बिलियन डॉलर हो गई। इसके साथ ही उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया, जिनकी संपत्ति 104.6 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 90 बिलियन डॉलर के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्ता-धर्ता मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क, जो हाल के दिनों में ट्विटर विवाद को लेकर चर्चा में रहे हैं, 235.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर है। इस सूची में शामिल अन्य लोगों में लैरी एलिसन, वारेन बफेट, लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन शामिल हैं।

गौतम अदाणी की लंबी छलांग
अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी को कमोडिटी, सी-पोर्ट, खान और हरित ऊर्जा में कारोबार के लिए जाना जाता है। हाल ही में जब उन्होंने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा था। अदाणी समूह के शेयरों में पिछले दो वर्षों में 600 फीसद से अधिक की वृद्धि हुई है। हरित ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में काम करने के कारण सरकारी योजनाओं में उनकी भगीदारी बढ़ी है। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि बमुश्किल तीन वर्षों में अदाणी ने सात हवाई अड्डों सहित भारत के हवाई यातायात के लगभग एक चौथाई पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। उनका समूह अब देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे के संचालक, पावर प्लांट और सिटी गैस रिटेलर का मालिक है।

अदाणी समूह ने इजराइल में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह हाइफा के विकास का टेंडर हासिल किया है। बता दें कि हाइफा इजराइल के तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों में सबसे बड़ा है। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ अदानी डेटा नेटवर्क्स ने भी आगामी 5जी नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। अदाणी समूह ने कहा है कि वह भी स्पेक्ट्रम हासिल करने की रेस में है। पिछले महीने गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार ने सामाजिक कार्यों के लिए 60,000 करोड़ रुपये दान करने का संकल्प लिया था।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button