Gold Price Today: Indo-Pak तनाव के बीच एक लाख पार हुआ सोना, चांदी भी महंगी

Gold Price Today: भारत-पाक तनाव बीच एमपी में सोना आसमान पर चढ़ गया है, सोने के भाव कम होने का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं का दिल टूट गया।

Gold Price Today: उज्जवल प्रदेश डेस्क. भारत और पाक (Bharat Pak Tanav) में चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर कीमती धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड की कीमत एक बार फिर एक लाख रुपए को पार कर गई। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत बढ़कर 99,500 पर पहुंच गई है। इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी (Gold Silver Price) देखने को मिल रही है। बीते तीन दिन कारोबारी सत्रों में सोने का भाव 4000 रुपए से अधिक बढ़ चुका है। 5 मई को यह 94,200 रुपए पर था।

सोने के दाम | Gold Price Today | जानिए चांदी के दाम | Silver Price Today

Indo-Pak तनाव के कारण बढ़ा Gold Price

जानकारों का कहना है कि वैश्विक तनाव बढ़ने के कारण लोग सुरक्षित समझे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा सोने के निवेशक अमेरिकी फेड के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। 2025 की शुरुआत से सोने ने निवेशकों को करीब 27 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपए बढ़कर एक लाख सौ रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

आज भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम

ग्राम 24कै सोने के दाम डेली प्राइस चेंज
1 ग्राम
₹ 9,965 + ₹ 60
8 ग्राम
₹ 79,720 + ₹ 480
10 ग्राम
₹ 99,650 + ₹ 600
100 ग्राम
₹ 9,96,500 + ₹ 6,000

आज भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम

ग्राम 22कै सोने के दाम डेली प्राइस चेंज
1 ग्राम
₹ 9,135 + ₹ 55
8 ग्राम
₹ 73,080 + ₹ 440
10 ग्राम
₹ 91,350 + ₹ 550
100 ग्राम
₹ 9,13,500 + ₹ 5,500

आज चांदी के दाम भारत में प्रति ग्राम/किलोग्राम (भारतीय रुपए में)

ग्राम आज कल बदलाव
1 ₹99 ₹99 0
8 ₹792 ₹792 0
10 ₹990 ₹990 0
100 ₹9,900 ₹9,900 0
1000 ₹99,000 ₹99,000 0

भारत के मुख्य शहरों में चांदी के भाव

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किग्रा
लखनऊ ₹990 ₹9,900 ₹99,000
जयपुर ₹990 ₹9,900 ₹99,000
नई दिल्ली ₹990 ₹9,900 ₹99,000
पटना ₹990 ₹9,900 ₹99,000
मुंबई ₹990 ₹9,900 ₹99,000
अहमदाबाद ₹990 ₹9,900 ₹99,000
पुणे ₹990 ₹9,900 ₹99,000
कोलकाता ₹990 ₹9,900 ₹99,000
मेरठ ₹990 ₹9,900 ₹99,000
लुधियाना ₹990 ₹9,900 ₹99,000

आरबीआई ने बढ़ाया भंडार

आरबीआइ (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में अपने भंडार में लगभग 25 टन सोना बढ़ाया है। केंद्रीय बैंक के पास अब अपने भंडार में 879.59 टन सोना है, जबकि सितंबर 2024 के अंत में उसके पास 854.73 टन सोना था। वित्त वर्ष 2024-25 में, केंद्रीय बैंक ने अपने भंडार में सोने की मात्रा 57 टन और बढ़ाई, जिस अवधि के दौरान सोने की कीमतों में 30 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा छह महीने पहले 9.32त्न से बढ़कर मार्च 2025 के अंत तक 11.70%हो गया।

जियो पॉलिटिकल हालात पर नजर

जीजेसी के पूर्व चेयरमैन नितिन खंडेलवाल ने कहा कि बदलते जियो पॉलिटिकल हालात पर बाजार की नजर है। चीन की इंश्योरेंस कंपनियां भी सोने की खरीदारी कर रही हैं। चीन के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि यूके के साथ एफटीए होने से इंडस्ट्रीज को फायदा मिलेगा। यूके के साथ एफटीए से सोने के गहनों का एक्सपोर्ट बढ़ेगा। खंडेलवाल ने कहा कि सोने का भाव 3800-4000 डॉलर तक पहुंच सकता है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Back to top button