Gold Rate Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी भी गिरी औंधे मुँह
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 2025 में हुई तीसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज भारत में सोने और चांदी की कीमतें बहुत गिर गई हैं। मध्यमवर्ग को कुछ राहत मिली है।

Gold Rate Today: उज्जवल प्रदेश डेस्क. सोने की कीमतों में यह तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है जो 2025 में हुई है। लंबे समय से सोना एक लाख रुपये से नीचे आया है, इससे मध्यमवर्गीय खरीदारों को बहुत सुविधा मिली है। 25 जून को प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹99,210 था, जबकि 24 जून को ₹1,00,680 था। 22 कैरेट सोना के 10 ग्राम का मूल्य ₹90,940 है। वही 18 कैरेट सोना ₹74,410 है।
चांदी हुई महंगी: करीब ₹1,000 प्रति किलो की कमी
चांदी और सोने (Gold Rate Today) की कीमतों में भी महत्वपूर्ण गिरावट देखने को मिली है। 24 जून को प्रति किलो चांदी की कीमत ₹1,09,900 थी, लेकिन आज ₹1,08,900 रह गई है। ग्राहकों के लिए, जो गहनों और औद्योगिक उपयोग के लिए चांदी खरीदते हैं, यह गिरावट लाभदायक हो सकती है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (25 जून 2025)
शहर
|
24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
दिल्ली | ₹99,360 | ₹91,090 | ₹74,530 |
मुंबई | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
चेन्नई | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
कोलकाता | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
बेंगलुरु | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
चंडीगढ़ | ₹99,360 | ₹91,090 | ₹74,530 |
अहमदाबाद | ₹99,260 | ₹90,990 | ₹74,450 |
प्रमुख शहरों में चांदी के भाव
भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत 25 जून को ₹1,08,900 प्रति किलो रही, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल और गाजियाबाद शामिल हैं।
Gold Rate Today: पिछली बार की गिरावट का हाल?
इससे पहले इस साल सोने की कीमतों में दो बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी —
- ₹3,340 प्रति 10 ग्राम कम हुआ था 12 मई का मार्केट
- 23 अप्रैल 2025: ₹2,399 प्रति 10 ग्राम की गिरावट
चांदी की कीमत भी मंगलवार को ₹1,096 गिरकर ₹1,05,967 प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
Gold Rate Today: रिकॉर्ड उच्च स्तर – 18 जून 2025
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 18 जून को 24 कैरेट सोना (Gold Rate Today) ₹99,454 और 22 कैरेट सोना ₹91,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी भी उसी दिन ₹1,09,412 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी।
गिरावट की वजह: वैश्विक बाजार और फेड की नीति
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX Gold की कीमतों में 3.15% की गिरावट (Gold Rate Today) इसका मुख्य कारण है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी और बॉन्ड यील्ड में तेजी ने सोने पर दबाव बढ़ाया है। कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च उपाध्यक्ष रविंद्र राव के अनुसार, इन आर्थिक कारकों के चलते निवेशकों में मुनाफावसूली की प्रवृत्ति बढ़ रही है।