Gold Silver Price Today: सोने में ₹50 की गिरावट, चांदी ₹140 मजबूत

सोने चांदी भाव रेट (Gold Silver Price Today) पिछले कई सालों से महंगाई मापने का सर्वोत्तम मानक रहा है। निवेशक सोने को महत्वपूर्ण निवेश के रूप में मानते आ रहे हैं। गुड रिटर्न्स (वनइंडिया मनी) आपको मुहैया कराता है भारत में सोने के दाम। हमारा मकसद है आपको अपडेट रखना।

Gold Silver Price Today: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली (एजेंसी). राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

ऐसे लोग जो गोल्ड और सिल्वर (सिल्वर) gold silver rate today की खरादारी करने का मन बना रहे हैं, तो आप सोना महंगा होने से पहले सस्ते दामों में खरीद सकते हैं, साथ ही सोने में निवेश (Gold investment plan) करने के लिए भी सुनहरा अवसर है।

इसे भी पढ़ें : Gold Rate: सोने का भाव कैसे किया जाता है निर्धारित?

सोने के दाम | Gold Rate Today | जानिए चांदी के दाम | Silver Rate Today

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।हालांकि, चांदी की कीमत 140 रुपये बढ़कर 65,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,840 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 21.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट के बीच कॉमेक्स में एशियाई कारोबारी घंटों में सोना बृहस्पतिवार को मजबूत चल रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अगले कुछ सत्रों में सोने को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका के हालिया उत्साहजनक आंकड़ों ने उम्मीदों को बल दिया है कि फेडरल रिजर्व ऊंची मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए ब्याज दरों में वृद्धि को जारी रखेगा।’’

इस पेज पर सोने के दाम देश के सोना व्यापारियों (सर्राफा बाजार सोना चांदी भाव) से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रकाश‍ित किये जाते हैं। आप हर रोज सोने के दाम यहां पर देख सकते हैं। (Madhya Pradesh Gold & Silver rates per gram today)

Today Gold Rate in Madhya Pradesh

GOLD 1 GRAM 8 GRAM 10 GRAM
22 Carat ₹ 5234 ₹ 41872 ₹ 52340  
24 Carat ₹ 5745 ₹ 45960 ₹ 57450  

Todays Gold rate in is ₹ 5234 for 22 Carat and ₹ 5234 for 24 Carat Per gram.

Today 16-Feb-23 Silver Rate in Madhya Pradesh

DATE RATE / GRAM BAR 1 KG
16-Feb-23 ₹ 86.90 ₹ 86900

Gold Rate Changes in Madhya Pradesh

DATE 22 CT (1 GRAM) 24 CT (1 GRAM) 22CT (8 GRAM) 24CT (8 GRAM)
15-Feb-23 Rs. 5274 Rs. 5785 Rs. 42192 Rs. 46280
14-Feb-23 Rs. 5274 Rs. 5795 Rs. 42192 Rs. 46360
13-Feb-23 Rs. 5284 Rs. 5805 Rs. 42272 Rs. 46440
12-Feb-23 Rs. 5294 Rs. 5815 Rs. 42352 Rs. 46520
11-Feb-23 Rs. 5294 Rs. 5815 Rs. 42352 Rs. 46520
10-Feb-23 Rs. 5274 Rs. 5785 Rs. 42192 Rs. 46280
1-Feb-23 Rs. 5359 Rs. 5885 Rs. 42872 Rs. 47080

Previous Silver Rate Changes in Madhya Pradesh

DATE SILVER 1 G BAR SILVER / 1 KG
15-Feb-23 Rs. 87.10 Rs. 87100
14-Feb-23 Rs. 87.60 Rs. 87600
13-Feb-23 Rs. 87.10 Rs. 87100
12-Feb-23 Rs. 72.90 Rs. 72900
11-Feb-23 Rs. 72.90 Rs. 72900
10-Feb-23 Rs. 72.70 Rs. 72700
1-Feb-23 Rs. 76.20 Rs. 76200

सोना एक धातु एवं तत्व है। शुद्ध सोना चमकदार पीले रंग का होता है जो कि बहुत ही आकर्षक रंग है। यह धातु बहुत कीमती है और प्राचीन काल से सिक्के बनाने, आभूषण बनाने एवं धन के संग्रह के लिये प्रयोग की जाती रही है। सोना घना, मुलायम, चमकदार, सर्वाधिक संपीड्य (malleable) एवं तन्य (ductile) धातु है। रासायनिक रूप से यह एक तत्व है जिसका प्रतीक (symbol) Au एवं परमाणु क्रमांक ७९ है। यह एक अंतर्ववर्ती धातु है। अधिकांश रसायन इससे कोई क्रिया नहीं करते। सोने के आधुनिक औद्योगिक अनुप्रयोग हैं – दन्त-चिकित्सा में, एलेक्ट्रॉनिकी में।

भारत में विश्व का लगभग दो प्रतिशत स्वर्ण प्राप्त होता है। मैसूर की कोलार की खानों से यह सोना निकाला जाता है। कोलार में स्वर्ण की 5 खानें हैं। इन खानों से स्वर्ण पारद के साथ पारदन (amalgamation) तथा सायनाइड विधि द्वारा निकाला जाता है। उत्तर में सिक्किम प्रदेश में भी स्वर्ण अन्य अयस्कों के साथ मिश्रित अवस्था में मिला करता है। बिहार के मानसून और सिंहभूम जिले में सुवर्णरेखा नदी में भी स्वर्ण के कण प्राप्य हैं।

इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोने की कीमतों पर उपभोक्तों की मांग का पड़ता है असर

दक्षिण अमरीका के कोलंबिया प्रदेश, मेक्सिको, संयुक्त राष्ट्र अमरीका के केलीफोर्निया तथा अलासका प्रदेश, आस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका स्वर्ण उत्पादन के मुख्य केंद्र हैं। ऐसा अनुमान है कि यदि पंद्रहवीं शताब्दी के अंत से आज तक उत्पादित स्वर्ण को सजाकर रखा जाए तो लगभग 20 मीटर लंबा, चौड़ा तथा ऊँचा धन बनेगा। आश्चर्य तो यह है कि इतनी छोटी मात्रा के पदार्थ द्वारा करोड़ों मनुष्यों के भाग्य का नियंत्रण होता रहा है। (Gold Silver Price Today)

जानिए 22 और 24 Carat में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

इसे भी पढ़ें : Gold Investment: गोल्ड में निवेश से पैसे कैसे बनाएं, जानें हर सवाल का जवाब

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button