राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील का किया पुण्य स्मरण

राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील का किया पुण्य स्मरण

राजभवन में बलिदान दिवस पर मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर आज उनका पुण्य स्मरण किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल पटेल ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर जनजातीय नायक को श्रद्धांजलि दी।

राजभवन के बेंक्वेट हॉल में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, डॉ बी.के. श्रीवास्तव, नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर, लाइब्रेरियन अमित दीक्षितऔर अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button