Grahan 2023 : नए साल में जानें कब-कब लगेंगे सूर्य व चंद्रग्रहण

Grahan 2023 : 2023 में सूर्य व चंद्र ग्रहण कब लगेंगे। इन ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेगा। जिनमें दो चंद्र ग्रहण व दो सूर्य ग्रहण होंगे।

Grahan 2023 : एक महीने बाद नया साल (2023) आने वाला है। नए साल को लेकर लोग तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं आने वाले साल के लिए लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 2023 में सूर्य व चंद्र ग्रहण कब लगेंगे। इन ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेगा। जिनमें दो चंद्र ग्रहण व दो सूर्य ग्रहण होंगे।

सूर्य ग्रहण 2023

साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सुबह 07 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगेगा। यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

चंद्र ग्रहण 2023

साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023, शुक्रवार को लगेगा। यह चंद्रग्रहण रात 08 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ होगा और देर रात 01 बजे समाप्त होगा। यह चंद्रग्रहण भारत में नजर आएगा। जिसके कारण सूतक काल 09 घंटे पहले प्रारंभ हो जाएगा।

वहीं साल का दूसरा व अंतिम चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर 2022, रविवार को लगेगा। यह ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट से प्रारंभ होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भागृरत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखने के कारण सूतक काल मान्य होगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button