Gwalior News: प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, 3 घंटे में 4 फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Gwalior News: ग्वालियर जिले के भिंड में औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

Gwalior News: उज्जवल प्रदेश, भिंड. ग्वालियर जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सात सुबह आग लग गई। रविवार सुबह आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, फिल्हाल प्रबंधन की ओर से इसकी जानकारी नहीं आई है। मालनपुर थाना टीआई प्रदीप सोनी के मुताबिक फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

कारणों के जांच में जुटी

प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कारणों की जांच में जुटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं।

भारी नुकसान की आशंका

फैक्ट्री में आग लगने के चलते भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण बिस्कुट निर्माण की कई मशीनें और स्टाक जलकर राख हो सकता था।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button