ज्ञानवापी मस्जिद: सर्वे का दूसरा दिन, ऊपरी ढांचे की हो रही वीडियोग्राफी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वाराणसी
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज दूसरे दिन भी जारी है। अंदर तहखाने के बाद अब मस्जिद के ऊपरी ढांचे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है। इस दौरान परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रही है। कमीशन की कार्यवाही दूसरे दिन रविवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। मस्जिद के ऊपरी ढांचे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है।

खम्भों, दरवाजों और दीवारों का माप किया
डीएम के निर्देश पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने पहले से ताले खुलवा दिए थे। टीम ने एक-एक कर चारों कमरों का सर्वे किया। तहखाने में कोई खिड़की या प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। वहां प्रकाश की व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने की थी। सर्वे के दौरान तहखाने में खम्भों, दरवाजों और दीवारों का माप किया गया। दीवारों की मोटाई के साथ मंडप की ऊंचाई नापी गई। खम्भों पर उभरी आकृतियों से जमा धूल हटाई गई।

तहखाने की चर्चा हर जुबान पर
ज्ञानवापी प्रकरण में शनिवार को मस्जिद के अंदर सर्वे शुरू होने के बाद से तहखाने की चर्चा हर जुबान पर है। क्योंकि माना जाता है कि इस तहखाने में ही स्वयंभू आदिविशेश्वर स्थित हैं। अष्टकोणीय मंदिर के शिखर को 11वीं शती में कुतुबुद्दीन एबक ने तोड़वाया था। 1595 में मुगल शासक अकबर के आदेश पर उनके नवरत्नों में एक राजा टोडरमल ने अपने बेटे के माध्यम से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। उसी दौरान गर्भगृह में तहखाना बना दिया गया था।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button