अस्पताल में सर्जरी करनी थी, कार जाम में फंसी तो डॉक्टर ने रोड पर लगा दी दौड़

नई दिल्ली
बेंगलुरु से एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे रोड पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर इसलिए दौड़ रहे है क्योंकि वह जिस कार से अस्पताल जा रहे थे वह ट्रैफिक जाम में फंस गए और उन्हें सर्जरी के लिए जल्दी पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने कार और ड्राइवर को छोड़ दिया और अस्पताल के लिए दौड़ लगा दी।

दरअसल, इन डॉक्टर का नाम गोविंद नंदकुमार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि वे जाम में फंस गए थे और लेट हो रहे थे। डॉक्टर को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने गूगल मैप चेक किया यो पाया कि जाम के चलते अस्पताल पहुंचने में 45 मिनट और लगेंगे। डॉक्टर ने बताया कि कार और ड्राइवर को छोड़कर वहां से चल दिए और दौड़ लगा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर का मरीज पहले से ही सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंच चुका था और अन्य मरीज भी डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर जाम के बीच अपनी कार से बाहर निकले और करीब तीन किमी दूर अस्पताल पहुंचने के लिए पैदल दौड़ लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फोन से वीडियो भी बनाया है।

वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसमें दिख रहा है कि डॉक्टर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। बारिश और जलभराव के चलते अस्पताल से कुछ किलोमीटर आगे ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसके बाद फिर डॉक्टर ने दौड़ लगाई।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button