Harsud Election Results 2023: भाजपा के विजय शाह ने 8वीं बार जीतकर रचा इतिहास

Harsud Election Results 2023: हरसूद विधानसभा सीट पर 8वीं बार जीत कर भाजपा प्रत्याशी विजय शाह ने देश मे नया कीर्तिमान रचा है। एक ही पार्टी और सीट से लगातार जीतने वाले वे पहले आदिवासी नेता बन गए हैं।

Harsud Election Results 2023: उज्जवल प्रदेश, खंडवा. हरसूद विधानसभा सीट पर 8वीं बार जीत कर भाजपा प्रत्याशी विजय शाह ने देश मे नया कीर्तिमान रचा है। एक ही पार्टी और सीट से लगातार जीतने वाले वे पहले आदिवासी नेता बन गए हैं। 16वीं विधानसभा के लिए चल रही मत गणना में प्यासी शाह 11वें राउंड में 30 हजार मतों की बढ़त बना चुके हैं। 11वीं राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुखलाल साल्वे को 36347 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी वन मंत्री विजय शाह को 65794 मत मिल चुके हैं।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनहितैषी नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम तथा जनता का भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है। वह किसी भी चुनाव को चुनौती के रूप में लेकर अपनी रणनीति के हिसाब से लड़ते हैं। चुनावी रणनीति में स्वयं तय करते हैं। इसका उनके परिवार और नजदीकियों को भी पता नहीं रहता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button