Health Tips: डायबिटीज, थायरॉइड और एनीमिया ग्रसित लोगों को लगती है ज्यादा ठंड

Health Tips: कुछ लोगों को दूसरों की अपेक्षा ज्यादा ठंड लगती है। हालांकि, इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. अरविंद अग्रवाल का कहना है कि डायबिटीज, थायरॉइड और एनीमिया के रोगियों को सामान्य लोगों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगती है।

Health Tips: कुछ लोगों को दूसरों की अपेक्षा ज्यादा ठंड लगती है। कई लोगों को ऐसा नेचुरली होता है। हालांकि, इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. अरविंद अग्रवाल का कहना है कि डायबिटीज, थायरॉइड और एनीमिया के रोगियों को सामान्य लोगों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगती है।

इसलिए इन्हें सर्दियों में ज्यादा सावधान रहना चाहिए। यह किसी मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती है। वे हर समय ठंड की शिकायत करते रहते हैं। इन्हें दूसरों की अपेक्षा बहुत ज्यादा ठंड लगती है। मौसम सामान्य होने पर या हल्की ठंड में भी ये लोग ऊनी कपड़े पहनकर, टोपी लगाकर घूमते रहते हैं।

ब्रेन फंक्शनिंग में गड़बड़ी के कारण भी लगती है ठंड

अगर ऐसा हो रहा है तो यह किसी हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। इसकी वजह थायरॉइड या ब्लड फ्लो की कोई प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसा ब्रेन फंक्शनिंग में गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है। इसे लेकर किसी का मजाक बनाने की बजाय इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। अगर यह समस्या आपके या किसी करीबी के साथ हो रही है तो डॉक्टर के पास जाएं।

बीमारियों के कारण भी लगती है ज्यादा सर्दी

कई बार कुछ बीमारियों के कारण भी ज्यादा ठंड लगने लगती है। ऐसे में ठंड से बचना तो जरूरी है ही, साथ ही उसकी वजह बनी बीमारी का पता लगाना और इलाज कराना भी जरूरी है। यदि किसी को लगातार ठंड महसूस होती रहती है तो यह थायरॉइड डिसऑर्डर के कारण भी हो सकता है। ज्यादातर यह कंडीशन हाइपोथायरॉइडिज्म के कारण बनती है। इसका मतलब है कि थायरॉइड ग्रंथि से पर्याप्त हॉर्मोन्स नहीं रिलीज हो रहे हैं। ऐसे मामले में डॉक्टर से कंसल्ट करके इसका इलाज करवाना चाहिए।

ठंड ज्यादा लगने का कारण न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी भी

कुछ लोगों को न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी के कारण भी ज्यादा ठंड लगती है। इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर की मदद से ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं। अगर डॉक्टर को किसी न्यूट्रिएंट की कमी लग रही है तो उसके सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं या फिर खाने में उन न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल-सब्जियां शामिल करने की सलाह दे सकते हैं।

आयरन और विटामिन बी-12 की कमी से भी लगती है अधिक सर्दी

अगर किसी न्यूट्रिएंट की कमी से ज्यादा ठंड सता रही है तो ज्यादातर मामलों में इसकी वजह विटामिन बी-12 की कमी या आयरन की कमी होती है। ऐसे में डॉक्टर विटीमिन बी-12 और आयरन के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं। इनकी पूर्ति करने वाले फूड्स भोजन में शामिल करने को कह सकते हैं।

डायबिटीज के रोगियों को लगती है ज्यादा ठंड

अगर किसी को डायबिटीज है तो उन्हें भी दूसरों की अपेक्षा ज्यादा ठंड सताती है। ऐसे में डॉक्टर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और किडनी डैमेज जैसे कॉम्प्लिकेशन को मैनेज करने के लिए दवाएं दे सकते हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button