Health Tips: आंतों की कमजोरी से परेशान? ये 8 लक्षण दिखें तो तुरंत बदलें डाइट, इन 4 फूड्स से बढ़ाएं गुड बैक्टीरिया!
Health Tips: आंतों की कमजोरी से जुड़े 8 लक्षणों को पहचानें और अपनी गट हेल्थ सुधारने के लिए प्रोबायोटिक, प्रीबायोटिक, फर्मेंटेड और हाई-फाइबर फूड्स को अपनाएं। जानिए कैसे दही, केला, लहसुन और हरी सब्जियां आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाकर सेहत को बेहतर बनाते हैं।

Health Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. हमारी आंतें सिर्फ पाचन तंत्र का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह हमारी संपूर्ण सेहत का आधार भी होती हैं। आंतों में गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने से पाचन से लेकर इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य तक प्रभावित होता है। अगर आपको पेट में भारीपन, गैस, कब्ज या बार-बार थकान महसूस होती है, तो यह आंतों की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
लेकिन चिंता की बात नहीं, क्योंकि कुछ खास फूड्स से आप अपनी गट हेल्थ सुधार सकते हैं और गुड बैक्टीरिया की संख्या अरबों में बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आंतों की कमजोरी के कौन-कौन से लक्षण हैं और इसे सुधारने के लिए किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
गट हेल्थ क्यों है जरूरी?
गट हेल्थ यानी आंतों का स्वास्थ्य सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करता, बल्कि यह पूरे शरीर को प्रभावित करता है। गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर वीके मिश्रा के अनुसार, आंतों में मौजूद माइक्रोबायोम (गुड और बैड बैक्टीरिया) का संतुलन बिगड़ने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे शरीर को पोषक तत्वों का अवशोषण सही से नहीं हो पाता। इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है और त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य, एनर्जी लेवल और वजन पर भी असर पड़ता है।
अगर आपकी डाइट में जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, अत्यधिक शुगर और प्रिजर्वेटिव युक्त भोजन शामिल हैं, तो यह गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, तनाव, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और पर्याप्त फाइबर न लेना भी आंतों की सेहत बिगाड़ सकता है।
आंतों में कमजोरी के 8 मुख्य लक्षण…
- मल से ज्यादा बदबू आना: यह संकेत है कि गट बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ रहा है।
- थकान और कमजोरी महसूस होना: पोषक तत्वों का सही अवशोषण न होने के कारण शरीर में कमजोरी आती है।
- भूख कम लगना: आंतों की गड़बड़ी के कारण शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता।
- बार-बार कब्ज रहना: आंतों की धीमी गति और खराब बैक्टीरिया के कारण मलत्याग में परेशानी होती है।
- दिन में दो से अधिक बार मल त्याग करना: यह संकेत हो सकता है कि पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है।
- मुंह से दुर्गंध आना: खराब गट हेल्थ का सीधा असर सांसों की दुर्गंध पर पड़ सकता है।
- पेट में भारीपन रहना: गट बैक्टीरिया की कमी से भोजन ठीक से नहीं पचता, जिससे पेट भरा-भरा लगता है।
- बेवजह पेट दर्द, जी मिचलाना और उल्टी: आंतों में इंफेक्शन या खराब बैक्टीरिया के बढ़ने से ये समस्याएं हो सकती हैं।
- अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक दिखे, तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है।
ऐसे बढ़ाएं गुड बैक्टीरिया
आंतों को स्वस्थ रखने और गट बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। यहां चार बेहतरीन फूड्स बताए गए हैं जो गट हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं
प्रोबायोटिक फूड्स: आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए
प्रोबायोटिक्स ऐसे जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और गट हेल्थ को सुधारते हैं। इन्हें खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या अरबों में बढ़ जाती है।
इन चीजों में पाए जाते हैं…
- दही: सबसे बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड, जो आंतों के लिए फायदेमंद है।
- किमची और केफिर: कोरियन और यूरोपियन फर्मेंटेड फूड जो गट बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं।
- अचार और फर्मेंटेड सूप: ये भी प्रोबायोटिक रिच होते हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
- कंबुचा: फर्मेंटेड टी, जो माइक्रोबायोम को बैलेंस करने में मदद करती है।
प्रीबायोटिक फूड्स: गुड बैक्टीरिया को पोषण देने के लिए
प्रीबायोटिक फूड्स फाइबर से भरपूर होते हैं और आंतों में पहले से मौजूद गुड बैक्टीरिया को पोषण देकर उनकी संख्या बढ़ाते हैं।
इन चीजों में पाए जाते हैं
- लहसुन और प्याज: गट बैक्टीरिया को प्राकृतिक रूप से मजबूत करते हैं।
- केला और सेब: फाइबर और प्रीबायोटिक्स से भरपूर होते हैं, जो आंतों के लिए अच्छे हैं।
- अलसी के बीज और जई (ओट्स): आंतों की हेल्थ के लिए बेहतरीन फूड।
- चिकोरी रूट: गट हेल्थ सुधारने के लिए फाइबर और इन्यूलिन का बेहतरीन स्रोत।
फर्मेंटेड फूड्स: आंतों की सेहत सुधारने के लिए
फर्मेंटेड फूड्स में नेचुरल बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और गट हेल्थ को सुधारते हैं।
इन चीजों में पाए जाते हैं…
- इडली और डोसा: फर्मेंटेड दाल और चावल से बनते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद हैं।
- भटूरा: फर्मेंटेड आटे से बनने वाला व्यंजन, जो गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
हाई-फाइबर फूड्स: आंतों को मजबूत बनाने के लिए
फाइबर युक्त फूड्स आंतों की सफाई करते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
इन चीजों में पाए जाते हैं…
- हरी सब्जियां और साबुत अनाज: आंतों की सेहत के लिए बेहतरीन विकल्प।
- फल और सूखे मेवे: फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
- पानी अधिक पीना: डाइजेशन को सुधारने के लिए जरूरी है।