Honda Activa: नए फीचर्स से लैस होंडा एक्टिवा स्कूटर लॉन्च

Honda Activa: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत के सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का नया ओबीडी2बी कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया।

Honda Activa: उज्ज्वल प्रदेश, नई दिल्ली.  होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत के सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का नया ओबीडी2बी कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया। इस नए 2025 होंडा एक्टिवा स्कूटर की शुरूआती कीमत 80,950 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह अब पूरे भारत में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर की डीलरशिप पर उपलब्ध है।

कस्टमर्स की जरूरतों के हिसाब से किया अपडेट

नए फीचर्स से लैस यह अपडेटेड एक्टिवा कस्टमर्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अपडेटेड एक्टिवा में कई मैकेनिकल अपडेट्स किए गए हैं। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 5.88 केडब्ल्यू की पावर और 5,500 आरपीएम पर 9.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है।
नया 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले

फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा में नया 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। यह होंडा रोडसिंक ऐप के साथ कंपैटिबल है, जो नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। एक्टिवा में अब वरइ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा, जो राइडर को चलते-फिरते अपने डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देता है।

एक्टिवा अपने आइकॉनिक सिलहाउट को बरकरार रखते हुए डीएलएक्स वैरिएंट में भी अब अलॉय व्हील्स के साथ आता है। इस स्कूटर को तीन वैरिएंट्स – एसटीडी, डीलक्स और एच-स्मार्ट में पेश किया गया है। साथ ही यह स्कूटर छह कलर आॅप्शन- पर्ल प्रेशियस व्हाइट, डीसेन्ट ब्लू मेटालिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक, रेबेल रेड मेटालिक और पर्ल साइरन ब्लू में अवेलेबल होगा।

नई एक्टिवा में लगा है 109.51 सीसी इंजन 109.51 सीसी सिंगल सिलेंडर पीजीएम-एफआई इंजन

यह मैकेनिकल अपडेट्स अपकमिंग रेगुलेशंस और कस्टमर्स के राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इस स्कूटर में 109.51 सीसी सिंगल सिलेंडर पीजीएम-एफआई इंजन दिया गया है, जो अब ओबीडी2बी कंप्लायंट है।

Back to top button