IMD का पूर्वानुमान: अगले 72 घंटों में कई जिलों में बारिश!

बिलासपुर
भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के दूर चले जाने से एक बार फिर शहर और आसपास के क्षेत्रोें के तापमान में बदलाव आया। गुरुवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से शुष्क हवाएं आने और इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

गुरुवार को सुबह के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दिनभर धूप रहने के बाद भी अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी कम रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई, इसके विपरीज न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में परिवर्तन की संभावना कम
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्र से दूर चले जाने के कारण उत्तरी हवाओं का प्रभाव प्रारंभ होने की संभावना है। प्रदेश में 23 फरवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

24 फरवरी से बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञानी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में 24 फरवरी से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 24 फरवरी को बस्तर संभाग के जिले के एक दो स्थानों पर है। हलकी वर्षा होने की सम्भावना है। 25 फरवरी को देश के बस्तर संभाग और उससे लगे दुर्ग तथा रायपुर संभाग के जिलों में साथ ही, सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग की जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी के प्रदेश के कई स्थानों पर हलकी बारिश होने की संभावना है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button