मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी की

मुरैना
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह गुर्जर नाम का रिटायर्ड फौजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब विक्रम नगर में रहता है। वह कुछ साल पहले ही सेना से रिटायर्ड हुआ था। देवेंद्र सिंह गुर्जर वर्तमान में एक वेयर हाउस में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। देवेंद्र के दो बेटे हैं। रात लगभग तीन बजे जब वह अपने घर लौटा और उसका पत्नी माधुरी से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी।

इसी बीच देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गई। पास में ही रहे दोनों बेटे बीच बचाव करने सामने आते हैं, तो देवेंद्र उन पर भी गोली चलाने की कोशिश करता है। हालांकि, दोनों अपने पिता को धक्का देकर भागने में सफल हो गए थे।

पत्नी को गोली मारने के बाद देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माधुरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिविल लाइन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। देवेंद्र के दोनों बेटे भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस इस बात का पता कर रही है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button