Miss World 2025 के मंच पर भारत की नंदिनी गुप्ता 115 देशों के सुंदरियों से करेंगी मुकाबला
Miss World 2025 के मंच में भारत की नंदिनी गुप्ता 100 से ज्यादा देशों की सुंदरी से मुकाबला करेंगी। बता दें, नंदनी पहलीं बार किसी पेजेंट में हिस्सा ले रही हैं।

Miss World 2025: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. मिस वर्ल्ड 2025 के मंच में भारत की नंदिनी गुप्ता 100 से ज्यादा देशों की सुंदरी से मुकाबला करेंगी। वो पहली बार किसी पेजेंट में हिस्सा ले रही हैं, इससे पहले भी हसीना फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में देश के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वो स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं। नंदिनी को जब भी देखा जाता है कि वो एक खास लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं।
स्टाइलिश के साथ नंदिनी के देसी लुक्स से भी नजर हटा पाना मुश्किल है। वो हर बार ऐसा अटायर सिलेक्ट करती हैं कि उनके चेहरे का नूर दोगुना हो जाता है। चलिए आप भी देख लीजिए राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज।
स्टाइलिश ड्रेस में दिखीं कमाल
लंबी-सी स्टाइलिश ड्रेस पहन नंदिनी डीवा लग रही हैं। अटायर का रेड कलर और स्ट्रैपी स्लीव्स स्टाइल ट्रेंडी बना रहा है। वहीं, कटआउट डिजाइन भी ग्लैमरस नजर आया। ड्रेस का अपर पार्ट फिटिंग वाला है, जबकि नीचे से फ्लेयर्ड नजर आ रही है। वहीं, लुक को हाइलाइट किया स्कर्ट पोर्शन पर बनी कटआउट डिजाइन वाली लेयर्स ने। साथ में हसीना के स्टाइलिश इयररिंग्स भी ग्रेसफुल नजर आए।
नंदिनी का साड़ी वाला लुक
सिर्फ स्टाइलिश ड्रेस में ही नहीं नंदिनी की खूबसूरती साड़ी में भी नंबर-1 लगती है। इस फोटो में भी वो रेड कलर की साड़ी में एलिगेंट दिख ही है। साथ में उन्होंने कट स्लीव ब्लाउज पहना है, जिसपर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क नजर आ रहा है। वहीं, हसीना की साड़ी पर भी एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर जुड़ा हुआ है, जिसमें उनकी खूबसूरती कमाल लग रही है। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए उन्होंने हैवी इयररिंग्स, कंगन और अंगूठी पहनी है।
यहां से देखें पोस्ट..
View this post on Instagram
सादगी से जीत लेती हैं दिल
लाइट कलर के कुर्ता सेट में नंदिनी सादगी वाला अंदाज दिखा रही हैं। सूट के कई हिस्सों पर फूल और पत्तियों वाले डिजाइन बने नजर आ रहे हैं। साथ ही अटायर की स्लीव्स भी मिड लेंथ है, जो हसीना को क्लासी दिखा रही हैं। उन्होंने साथ में मैचिंग प्लाजो पेयर है। और, उनके इस लुक को एलिगेंट बना रहा है एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा, जिसे ओढ़कर नंदिनी परफेक्ट नजर आईं।
ग्लैमर का लगाती हैं तड़का
स्ट्रैपलेस मैक्सी ड्रेस में नंदिनी ग्लैमर दिखा रही हैं। अटायर का ग्रेडिएंट डिजाइन देखते ही बन रहा है। जबकि ड्रेस के डार्क ब्लू कलर और दूसरे रंगों की शेड्स से उनका पूरा लुक हाईलाइट हो रहा है। साथ में वो एक हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट पहनी दिख रही हैं। जबकि कानों में दिख रहे उनके ड्रॉप इयररिंग्स लुक के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहे हैं।