MP News: इंदौर पुलिस ने पकड़ा 50 पैसे का इनामी बदमाश, गर्लफ्रेंड के घर काट रहा था फरारी

Latest MP News: प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने हत्याकांड के गवाह को धमकी देने वाले आरोपी पर मात्र 50 पैसे का इनाम घोषित किया था। अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को आरोपी ने धमकी दी थी, इसके बाद से वह फरार हो गया था।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, इंदौर. प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने हत्याकांड के गवाह को धमकी देने वाले आरोपी पर मात्र 50 पैसे का इनाम घोषित किया था। अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को आरोपी ने धमकी दी थी, इसके बाद से वह फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी बिट्टू गौड़ को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी मकान की बालकनी से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो साल पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड का मामला सामने आया था। बीते महीने कंडिलपुरा की रहने वाली महिला ने जिंसी डिपो के पास रहने वाले रोहन सागर और कृष्णबाग कॉलोनी के रहने वाले बिट्टू गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इन पर आरोप था कि इन्होंने धमकी दी है।

दरअसल, जुलाई 2022 में हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड हुआ था। इस मामले में पुलिस ने शानू सागर और दुर्लभ कश्यप गैंग के आरोपी चयन सीके को गिरफ्तार कर किया था। पीड़ित महिला ने कहा कि इस केस में मेरा बेटा विक्की उर्फ विक्रांत गवाह है। कोर्ट में विचाराधीन इस मामले में 27 नवंबर को जेल में बंद बेटे विक्की की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी थी। इसी मामले में गवाही नहीं देने को लेकर शानू सागर के दोस्त बिट्टू गौड़ और शानू सागर के छोटे भाई रोहन सागर ने बाइक से घर आकर धमकी दी थी।

Also Read: IT Raid: इंदौर, धार, राजगढ़, मनावर और देपालपुर में पड़ी इनकम टैक्स की रेड

इंदौर में 50 पैसे का फरार इनामी पकड़ा गया

इस मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने रोहन सागर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बिट्टू गौड़ फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था।

Also Read: MP Breaking: पुरानी स्कूल बसों पर लगा बैन, ऑटो रिक्शा में अब बैठ सकेंगें मात्र 4 लोग, जानें क्या हैं मामला

अब पुलिस ने उसे इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में बिट्टू गौड़ मकान की बालकनी से कूदकर गया। इससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।

दुल्हन के बैलगाड़ी से एंट्री लेते ही बारातियों ने बजाई तालियां, देखें वायरल वीडियो

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button