मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उद्योगों का तीव्र गति से विकास हो रहा है : मंत्री श्री काश्यप

भोपाल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उद्योगों का तीव्र गति से विकास किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में संभागीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। मंत्री श्री काश्यप इंदौर में लघु उद्योग भारती की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में मंत्री श्री कश्यप द्वारा मालवा प्रांत के 15 जिलों से आए उद्यमियों के साथ संवाद किया एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने उद्यमियों के विभिन्न विषयों का समाधान भी किया गया।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्यमिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। हमें विश्वास है कि सरकार और संस्था मिलकर आगे और भी अच्छे कार्य करेंगे। अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद, उपाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में उद्यमी और मालवा के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक उद्यमी उपस्थिति रहे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button