इस देश ने लगाया 22 कैरेट से अधिक के सोने पहनने पर रोक, गोल्ड स्मगलिंग के खिलाफ सरकार का कड़ा रूख

कोलंबो. अब सोना तस्करों के खिलाफ श्रीलंका सरकार कड़ी कार्रवाई करेगा। हवाई यात्रियों के रूप में विमान में सवार होकर बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी की जा रही है।

कोलंबो. अब सोना तस्करों के खिलाफ श्रीलंका सरकार कड़ी कार्रवाई करेगा। हवाई यात्रियों के रूप में विमान में सवार होकर बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी की जा रही है। अब श्रीलंका सरकार ने सीमा शुल्क विभाग को सोने की तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आयात और निर्यात महानियंत्रक की अनुमति के बिना किसी को भी 22 कैरेट से अधिक के सोने के ज्वैलरी पहनने की अनुमति नहीं होगी।

22 कैरेट से अधिक के सोने पहनने पर रोक

श्रीलंका सरकार ने ये फैसला उन लोगों के खिलाफ सुनाया है जो अवैध व्यापार के जरिए सोने की तस्करी करने में कामयाब हो जाते है। वित्त राज्य मंत्री रंजीथ सियामबलापितिया ने 26 नवंबर को एक बयान में कहा कि सरकार ने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है जो अवैध व्यापार के जरिए अनावश्यक मात्रा में सोने की ज्वैलरी पहनते हैं।

इससे सोने की तस्करी का मामला बढ़ता जा रहा है। सरकार ने इसी को देखते हुए अब फैसला लिया है कि अब किसी को भी 22 कैरेट से अधिक का सोना पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश के मुताबिक, 22 कैरेट से अधिक के सोने को ले जाने के लिए अब से आयात और निर्यात महानियंत्रक की अनुमति लेनी पड़ेगी।

आधुनिक तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल

श्रीलंका सरकार ने सीमा शुल्क अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 22 कैरेट से अधिक सोने का पता लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें। इसको लेकर एक राजपत्र भी जारी किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि देश में 50 किलो से अधिक सोने की तस्करी प्रतिदिन की जी रही है। इस बेईमान रैकेट से देश के राष्ट्रीय खजाने में मासिक रूप से 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है।

Back to top button