Jackie Chan की जल्द रिलीज़ होगी ‘कराटे किड लीजेंड, जानें उनके करियर की ये सफल सुपरहिट फिल्में

Jackie Chan: हॉलीवुड और एशियाई सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं। जैकी चैन भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं और उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ भी काम किया है। जल्द ही उनकी फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

Jackie Chan: उज्जवल प्रदेश डेस्क, मुंबई, जैकी चेन सिर्फ चीन के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के चहेते एक्शन सुपरस्टार हैं। उन्होंने हॉलीवुड और एशियाई सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं। भारत में भी जैकी चेन Jackie Chan की लोकप्रियता जबरदस्त है और उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ भी काम किया है। जल्द ही उनकी फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इस मौके पर आइए नजर डालते हैं जैकी चेन की कुछ सबसे चर्चित और यादगार फिल्मों पर।

कराटे किड (2010)

कराटे किड एक प्रेरणादायक फिल्म है जिसमें जैकी Jackie Chan चेन ने ‘मिस्टर हान’ नामक कराटे मास्टर का किरदार निभाया। उन्होंने जेडन स्मिथ (विल स्मिथ के बेटे) को कराटे के जरिए आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस फिल्म ने न केवल कराटे की ताकत दिखाई, बल्कि गुरु-शिष्य के रिश्ते और मानवीय भावनाओं को भी खूबसूरती से पेश किया। अब इसकी अगली कड़ी ‘कराटे किड लीजेंड’ भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें जैकी चेन फिर से अपने एक शिष्य को प्रशिक्षित करते दिखेंगे।

हू एम आई (1998)

यह एक थ्रिलर एक्शन फिल्म है जिसमें जैकी चेन Jackie Chan ने एक ऐसे स्पाई का रोल निभाया है, जिसकी याददाश्त चली जाती है और वह अपनी पहचान की तलाश में निकल पड़ता है। इस फिल्म में दमदार स्टंट्स और जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी का भी शानदार तड़का है। फिल्म का निर्देशन जैकी चेन और बेनी चेन ने मिलकर किया था।

ड्रंकन मास्टर (1978)

जैकी चेन की शुरुआती हिट फिल्मों में से एक ड्रंकन मास्टर आज भी क्लासिक मानी जाती है। इसमें वह एक युवा लड़के का किरदार निभाते हैं जिसे एक शराबी मार्शल आर्ट ट्रेनर ट्रेनिंग देता है। फिल्म में पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलता है। इसका निर्देशन यून वो पिंग ने किया था।

द फॉरबिडन किंगडम (2008)

द फॉरबिडन किंगडम एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें जैकी चेन Jackie Chan और जेट ली एक साथ स्क्रीन पर नजर आए। यह फिल्म चीनी पौराणिक कथाओं से प्रेरित थी और इसमें एक अमेरिकी लड़के की जादुई यात्रा दिखाई गई थी। रॉब मिनकॉफ ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

द मिथ (2005)

इस चाइनीज फिल्म में जैकी चेन ने टाइम ट्रैवल की रोमांचक कहानी में अभिनय किया। इसमें भारतीय अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने एक राजकुमारी का रोल निभाया था। फिल्म की शूटिंग भारत और चीन में हुई थी और इसमें पौराणिकता, रोमांस और इतिहास का अनोखा मिश्रण देखने को मिला।

रश ऑवर (1998)

रश ऑवर जैकी चेन Jackie Chan की सबसे मशहूर हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इसमें वह क्रिस टकर के साथ एक कॉमिक पुलिस अफसर के रोल में हैं। यह एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मेल था, जिसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इसके कई सीक्वल बनाए गए।

कुंग फू योगा (2017)

इस इंटरनेशनल एक्शन-एडवेंचर फिल्म में जैकी चेन Jackie Chan ने एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई थी। फिल्म में भारतीय कलाकार सोनू सूद और दिशा पाटनी भी नजर आए। कुंग फू योगा चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक पुल का काम करती है, जिसमें भरपूर एक्शन और मनोरंजन है। इसे स्टेनली टोंग ने निर्देशित किया था।

Back to top button