जयपुर में पुलिस ने 500 से ज्यादा रोहिग्यां- बांग्लादेशी हिरासत में, राजस्थान पुलिस का यह एक्शन हड़कंप मचाने वाला

जयपुर
 राजधानी जयपुर में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे हार्डकोर अपराधियों और संदिग्ध लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान राजधानी के सभी पुलिस थानों संयुक्त रूप इस बड़े मिशन को अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस ने 500 से अधिक बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

राजधानी में अवैध रूप से शरणार्थी बन रह रहे थे अपराधी

राजधानी में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिटी कुवंर राष्ट्रदीप के अनुसार इस अभियान के तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे अब पुलिस पूछताछ में जुट गई है। इधर, जिला दक्षिण के सोडाला थाना क्षेत्र में 394 रोहिग्यां नागरिकों को पकड़ा गया, जो अवैध रूप से शरणार्थी के रूप में रह रहे थे।

राजधानी के उत्तर जिले से 250 संदिग्ध अरेस्ट

इसी तरह सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाला बांग्लादेशी फजर अली पुत्र बशीरूद्दीन को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि फजर अली जेडीए कॉलोनी बक्सावाला सांगानेर में अवैध रूप से रहता था। इसी तरह जयपुर के उत्तर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी 250 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ में जुट गई हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button