घर और ऑफिस में रखें यह वस्तु, खत्म हो जाएगा Vastu Dosh
Vastu Dosh : घर और ऑफिस में त्रिकोणीय आकार का पिरामिड रखने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है और घर में सुख समृद्धि आती है। इसके साथ ही लोगों का मानिसक तनाव भी खत्म होता है।

Vastu Dosh : उज्जवल प्रदेश डेस्क. घर और ऑफिस में त्रिकोणीय आकार का पिरामिड रखने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है और घर में सुख समृद्धि आती है। इसके साथ ही लोगों का मानिसक तनाव भी खत्म होता है। कहते हैं कि अगर घर या ऑफिस में चीजों के रखने की दिशा गलत हो या उलटा पुलता हो तो वास्तु दोष का खतरा तेजी से बढ़ता है। यही नहीं, ऐसे लोगों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और एकाग्रता में कमी हो सकती है।
कई तरीकों से होता है पिरामिड का उपयोग
वास्तु की मानें तो घर में सुख-शांति बनाये रखने के लिए पिरामिड का इस्तेमाल किया जाता है। जानकारों की मानें तो घर में इसे लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वहीं त्रिकोण के आकार का पिरामिड वास्तु दोष दूर करने और फोकस क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। उध्र, कई लोग लकड़ी या फिर धातु से बनी पिरामिड घर में लगाते हैं।
किस दिशा में रखें पिरामिड
विशेषज्ञों की मानें तो पिरामिड को उत्तर दिशा में रखें ऐसा करने से उत्तम होगा। इससे धन का लाभ इसके साथ ही आर्थिक संपन्नता की संभावना प्रबल होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो दक्षिण दिशा में पिरामिड रखने से शत्रुओं से छुटकारा भी मिलता है। इसके साथ ही, मुकदमा या कोई भी कानूनी कार्रवाई में अगर लोग फंसे हुए हैं तो इससे भी उन्हें जल्द छुटकारा मिलता है।
कौन-से पिरामिड का करें इस्तेमाल
वास्तु के मुताबिक जिन बच्चों को पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगता है, एकाग्रता की कमी है उन्हें अपनी स्टडी टेबल पर पिरामिड रखना चाहिए। इससे फोकस करने में मदद मिलेगी, साथ ही कहा जाता है कि अगर क्रिस्टल का पिरामिड रखेंगे तो पढ़ने में मन लगेगा और बेहतर परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा, जो लग पाचन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, अगर वो गिलास या लोटा जिससे पानी पीते हैं, उसके ऊपर पिरामिड रखते हैं तो इससे उनकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है।
पिरामिड का एक अलग महत्व है
ज्योतिष की मानें तो घर के प्रत्येक हिस्से का अपना एक अलग महत्व है। कहते हैं कि यदि घर की उत्तर दिशा दोषमुक्त है तो इससे जीवन में धन और धान्य की वृद्धि होती है। वहीं धन के स्वामी कुबेर उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस दिशा को सभी आर्थिक कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
और भी कई लाभ हैं
पिरामिड रखने का सबसे बड़ा महत्व कार्यालय में है हालांकि इसे घर में भी रख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र मिलता है कि धन लाभ के लिए लोग उत्तर दिशा की दीवारों पर हमेशा हल्के नीले रंग का पेंट करवाएं। मान्यता है कि इससे आर्थिक लाभ की संभावना बनती है। साथ ही, इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से भी लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।