Kerala: कोलंबो से मुंबई जा रहे जहाज में विस्फोट, 4 क्रू मेंबर लापता, 5 घायल

Kerala: केरल तट पर कोलंबो से मुंबई जा रहे कंटेनर शिप MV WAN HAI 503 में भीषण विस्फोट हुआ है। इस दुर्घटना में 4 क्रू मेंबर लापता हैं और 5 घायल हैं। यह विस्फोट कोच्चि से करीब 315 किलोमीटर पश्चिम में हुआ। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। करीब 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं। लापता क्रू मेंबर्स की तलाश जारी है।

Kerala: उज्जवल प्रदेश डेस्क. केरल तट के पास एक बड़ी समुद्री दुर्घटना हुई है, जहां कोलंबो से न्हावा शेवा (मुंबई) जा रहा एक कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 अचानक समुद्र में गिर गया। यह धमाका जहाज के अंडर डेक यानी निचले हिस्से में हुआ, जो कोच्चि से लगभग 315 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इस हादसे में जहाज पर मौजूद 22 क्रू मेंबर्स में से 4 लापता हो गए हैं, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस मालवाहक जहाज में 600 से ज्यादा कंटेनर लदे हुए थे, जिनमें से करीब 50 कंटेनर विस्फोट के बाद समुद्र में गिर गए।

इस कंटेनर जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा हुआ था, इसकी कुल लंबाई 270 मीटर और ड्राफ्ट 12.5 मीटर है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया। धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि विस्फोट किसी कंटेनर के अंदर से हुआ हो सकता है। भारतीय नौसेना के पीआरओ के अनुसार, यह जहाज 7 जून को कोलंबो से एनपीसी मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

Kerala: राहत और बचाव कार्य में जुटा तटरक्षक बल, बाकी क्रू सुरक्षित

हादसे की खबर मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने त्वरित राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौके की निगरानी के लिए डोर्नियर विमान (CGDO) को रवाना किया गया है, जबकि तीन बड़े तटरक्षक पोत—ICGS राजदूत (न्यू मैंगलोर से), ICGS अर्नवेष (कोच्चि से), और ICGS सचेत (अगट्टी से)—को घटनास्थल (Kerala) की ओर भेजा गया है। इन जहाजों का मुख्य उद्देश्य लापता क्रू सदस्यों की तलाश करना और घायलों को प्राथमिक उपचार देना है।

तटरक्षक बल (Kerala) ने बयान में कहा कि जहाज पर बाकी बचे क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का खतरा नहीं है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी आवश्यक सहायता मौके पर पहुंचाई जा रही है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

यह हादसा न सिर्फ समुद्री सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि समुद्र में जहाजों की निगरानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल (Kerala) की संयुक्त निगरानी बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button