Khategaon News : वन मंडल देवास में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

अनिल उपाध्याय, उज्जवल प्रदेश, खातेगांव.
Khategaon News : वन मंडल देवास के इको सेंटर परिसर में वनमंडल के 200 कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण वन संरक्षक पी.एन. मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान एस.डी.ओ. कन्नौद एस.एल. यादव, एस.डी.ओ. देवास एस.के. शुक्ला एवं एस.डी.ओ. बागली अमित सोलंकी, वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.एस. चौहान सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

वन संरक्षण पी.एन. मिश्रा ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को जमीनी स्तर पर जनहित के कार्यों को विशेष ध्यान में रखते हुए किस प्रकार से क्रियान्वित करना है उस पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि सभी को ई-ग्रीन वॉच, अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा पर कार्य करना है।

प्रशिक्षण में एस.डी.ओ. कन्नौद एस.एल. यादव, एस.डी.ओ. देवास एस.के. शुक्ला एवं एस.डी.ओ. बागली अमित सोलंकी ने देवास में इको सेंटर परिसर में अलग-अलग उपवनमंडल के कर्मचारियों को क्रमवार ई-ग्रीन वॉच, अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही कर्मचारियों को वनमंडल स्तर पर किए जा रहे वृक्षारोपण एवं विभागीय कार्यों का वन विभाग के पोर्टल पर किस प्रकार से जानकारियों की एंट्री की जाती है प्लांटेशन मूल्यांकन करना व उसकी एंट्री करना अग्नि सुरक्षा के उपाय तथा वन संपदा ओर सुरक्षा के आज की परिस्थिति में किस प्रकार से सुरक्षा करना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला में कर्मचारियों द्वारा फील्ड में होने वाली समस्या का डाटा एंट्री में होने वाली त्रुटियों एवं तकनीकी ज्ञान के संबंध में मार्गदर्शन चाहा गया। जिस पर विस्तार से चर्चा की गई एवं समस्या का निराकरण किया जाकर मार्गदर्शन दिया गया।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button