Kondagaon News: खुद के सर्विस राइफल से आरक्षक ने की आत्महत्या, 10 दिनों में तीसरे जवान ने की खुदकुशी

छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में एक सहायक आरक्षक ने रविवार की रात खुद की सर्विस राइफल से गोली चला कर आत्महत्या कर ली। बीते दस दिनों में जवानों की खुदकुशी का यह तीसरा मामला सामने आया है।

Kondagaon News in Hindi : उज्जवल प्रदेश, कोंडागांव. छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में एक सहायक आरक्षक ने रविवार की रात खुद की सर्विस राइफल से गोली चला कर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक आरक्षक साजेंद्र ठाकुर पिता मनीराम 33 निवासी ग्राम बम्हनी, धनोरा थाना परिसर में रविवार की रात संतरी ड्यूटी पर तैनात था। रात तकरीबन 9.30 बजे आरक्षक की मां व भतीजा उससे मिलने भी पहुंचे थे।

इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मां व भतीजे थाना परिसर से निकले थे कि रात लगभग 10 बजे उसने खुद के सर्विस राइफल से गले के पास गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हुई। शव का पीएम धनोरा सामुदायिक केंद्र में सोमवार की सुबह करवा लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक का पिछले 10 माह से धनोरा में ही पदस्थ था।

इस पूरे मामले पर एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री ने बताया, घटना रविवार रात 10 बजे की है। जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

छत्‍तीसगढ़ में जवानों की खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दस दिनों में जवानों की खुदकुशी का यह तीसरा मामला सामने आया है। तीन नवंबर को नारायणपुर जिले में एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जबकि सात नवंबर को भिलाई में एक सीएएफ के जवान ने खुदकुशी कर ली थी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button