Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाड़लियों को लग सकता है झटका, 50 लाख महिलायें योजना से बाहर होने की कगार पर
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में मप्र की तर्ज पर भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लाडकी बहिण योजना की पात्र हितग्राहियों को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो अप्रैल 2025 में लगभग 50 लाख महिलायें अपात्र घोषित हो सकती हैं।

Ladli Bahana Yojana : उज्जवल प्रदेश डेस्क. महाराष्ट्र में मप्र की तर्ज पर भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लाडकी बहिण योजना की पात्र हितग्राहियों को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो अप्रैल 2025 में लगभग 50 लाख महिलायें अपात्र घोषित हो सकती हैं। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि करीब 15 लाख महिलाएं अपात्र होने के कारण इस योजना से बाहर हो सकती हैं। अब तक करीब 8 लाख महिलाओं को इस योजना से बाहर किया जा चुका है और योजना से अपात्र बहनों को बाहर करने का काम जारी है।
प्रदेश की करीब 2.5 करोड़ महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया था
बता दें कि योजना का लाभ लेने के लिये महाराष्ट्र में लगभग 8 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करते हुए योजना की लाभार्थी लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया है। वहीं अब लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त नहीं दी जाएगी।
उधर, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जून 2024 में ठीक विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (माझी लाडकी बहिण योजना) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत प्रदेश की लगभग 2.5 करोड़ महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं जिन महिलाओं ने शुरुआत में पंजीकरण कराया था उनके खाते में अब तक इस योजना की करीब 5 किस्तें आ चुकी हैं।
इसलिये काटे गए 8 लाख महिलाओं के नाम
(Beneficiary list of Mukhyamantri Ladli Behna Yojana ) मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली लिस्ट से लगभग 8 लाख अपात्र घोषित कर महिलाओं के नाम छांटकर अलग कर दिया गया है। बता दें कि जिन महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, वे इस योजना की पात्रताएं पूरी नहीं करती हैं। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के अनुसार योजना से हटाई गई करीब 1.1 लाख महिलाएं 65 साल से अधिक उम्र की हैं। जबकि योजना के तहत केवल 18 से 65 साल की महिलाएं ही पात्र मानी गई हैं।
तो क्या इन्हें वापस करना पड़ेगा पैसा
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन 8 लाख अपात्र महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से अलग किये गए हैं उन्हें राशि वापिस करने के लिए उन्हे मजबूर नहीं किया जाएगा। उधर, महाराष्ट्र में में योजना का लाभ ले रहीं महिलाओं में चिंता का महौल है कि कहीं हमारा नाम न योजना से कट जाए।
इस तरह जांचें पात्र और अपात्र की श्रेणी
जो भी महिला इस योजना का लाभ ले रही है तो उन्हें अपना नाम देखने के लिये मुख्यमंत्री की साइड पर जाएं और अपना नाम जांचें। वहीं आपका नाम लिस्ट में है तो ही आपको लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की अगली किस्त मिल पाएगी, वरना नहीं। आपकी सुविधा के लिए हम नीचे आपको लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने का तरीका दे रहे हैं जिससे आप आसानी से योजना की पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगी।