Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाड़ली बहनों को इस बार मिलेंगे 2100 या 1500 रुपए !

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महायुति सरकार इस बार लाड़ली बहना योजना के पात्रों को 1500 या 2100 रुपए देगी। इस बात को लेकर पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सूत्रों की मानें तो सरकार मार्च 2025 में 1500 रुपए ही देगी।

Ladki Bahin Yojana: उज्जवल प्रदेश डेस्क. महाराष्ट्र की महायुति सरकार इस बार लाड़ली बहना योजना (Ladki Bahin Yojana) के तहत पात्रों को 1500 रुपए या 2100 रुपए देगी। इस बात को लेकर पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो मार्च 2025 में 1500 रुपए ही देगी।

बता दें कि महायुति सरकार ने अपने पिछले अंतरिम बजट के दौरान मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना का ऐलान किया था। विस चुनाव के दौरान मिलने वाली राशि को 2100 देने का वादा किया गया था. इससे पहले से महिलाओं को 1500 रुपये मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना जुलाई से शुरू हुई।

कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव के समय लड़की बहिन योजना के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि हमारी कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। यह लड़की बहिन योजना आगे भी जारी रहेगी। सत्र के समाप्त होते ही सभी लाडली बहनों को उनका दिसंबर का पैसा खाते में भेजेंगे।

दिसंबर की किस्त में पहले की तरह 1500 रुपये मिलेंगे

महाराष्ट्र के सीएम ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति ने चुनाव प्रचार में बहनों को 2100 देने का वादा किया गया था। अब वहीं महिलाएं अपने खाते में बढ़े हुए पैसों के आने का इंतजार कर रहीं हैं तो वहीं अगली किस्त 2100 आएगी या 1500 रुपए इसको लेकर उनके में सवाल है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बजट के बाद बहनों को 2100 रुपए मिल सकते हैं। हालांकि दिसंबर महीने की किस्त में पहले की तरह 1500 रुपये मिलेंगे।

बहनों को होली का मिल सकता है तोहफा

महाराष्ट्र की पात्र बहनों को देवेंन्द्र सरकार होली के त्योहार को देखते हुए लाड़ली बहनों सहित राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को होली के पर साड़ी देने की घोषणा की है। यह योजना अंत्योदय राशन कार्ड धारक महिलाओं के लिए ही लागू की गई है। हालांकि इस संबंध में राज्य आपूर्ति विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। लाड़ली हर तालुका में सरकारी राशन की दुकानों तक इसे पहुंचाया जा रहा है। होली के पहले सभी लाभार्थी महिलाओं को एक–एक साड़ी दी जाएगी।

योजना की 8वीं किस्त मिलेगी या नहीं

(Ladli Bahana Yojana Maharashtra Beneficiaries List) मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र की लाभ लेने वाली सूची से अब तक 9 लाख लाड़ली बहनों को बाहर किए जाने की खबर आई थी। कार्रवाई करने के बाद इस योजना की लिस्ट से 9 लाख महिलाओं को अपात्र मानते हुए हटा दिया गया है।

अब इन महिलाओं को लड़की बहिन योजना की 8वीं किस्त नहीं मिलेगी। इस तरह लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए यह चेक करना जरूरी हो जाता है कि उन्हें इस योजना की 8वीं किस्त मिलेगी या नहीं। यदि आप भी यह चेक करना चाहती है कि आपको इस योजना की 8वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं, तो इसे आप नीचे दिए गए तरीके से चेक कर सकती हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button