Ladli Behna Awas Yojana: अब लाड़ली बहनों को पक्का घर देगी सरकार, ड्राफ्ट तैयार
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है। बहनों ने भी इस योजना को हाथोहाथ लिया। वहीं अब राज्य सरकार ने कहा है कि पात्र व गरीब बहनों को अब आवास की सुविधा देंगे और उन्हें लखपति बनाएंगे।

Ladli Behna Awas Yojana : उज्जवल प्रदेश डेस्क. मप्र सरकार बेटियों से लेकर महिलाओं तक के लिए कई योजनायें चला रही है। और पात्रों को योजना के नियमों के अनुसार उन्हें लाभ प्रदान किया जा रहा है। उसी में से एक है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना। जो आज देशभर में चर्चा का विषय बनी है। वर्तमान में बहनों को 1250 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं।
अब इस योजना को लेकर एक नई जानकारी निकलकर सामने है। सूत्रों की मानें तो लाड़ली बहना योजना से जुड़ी जरूरतमंद व गरीब महिलाओं को राज्य सरकार मकान उपलब्ध करायेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने तैयारी कर ली है। यह योजना नारी सशक्तिकरण मिशन का हिस्सा है। इतना ही नहीं नारी सशक्तिकरण के इस मिशन के तहत महिलाओं के लिए 1 बीएचके और 2 बीएचके के मकान बनकार दिय जाएंगे ।
सरकार योजना के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च करेगी
लाड़ली बहना योजना और महिलाओं को लेकर मप्र सरकार गंभीर है। रिपोर्ट की मानें तो मध्यप्रदेश सरकार का नारी सशक्तिकरण मिशन पर विशेष फोकस है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए पक्के मकान, वर्किंग वीमेन हॉस्टल व डे–केयर सेंटर बनाने जा रही है ताकि सभी वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ मिल सके और महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। इस योजना पर सरकार हजारों करोड़ रुपए खर्च करेगी।
प्रदेश के 313 ब्लॉक में करीब 5,000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान
रिपोर्ट के अनुसार एक ब्लॉक में इन घरों के निर्माण पर लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। मप्र में 313 ब्लॉक में करीब 5,000 करोड़ रुपए खर्च होने हो सकता है। यह घर उन महिलाओं को दिए जाएंगे जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। इस योजना के तहत पहले चरण में महिलाओं के लिए 15,650 घर बनाए जाएंगे जिसमें वन और टू बीएचके के मकान होंगे। एक वन बीएचके मकान की अनुमानित लागत लगभग 20 लाख रुपए आ सकता है।
बजट के अनुसार सिंगल, डबल या ट्रिपल शेयरिंग रूम चुन सकेंगी
इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के लिए हर ब्लॉक में 50 कमरों का हॉस्टल बनाएगी। इस तरह मध्य प्रदेश के 313 ब्लॉकों में एक–एक हॉस्टल बनाया जाएगा। कुल मिलाकर 313 हॉस्टल बनाए जाएंगे। इन हॉस्टलों में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जैसे– कुर्सी, अलमारी, स्टेडी टेबल, वार्डरोब, अटैच्ड टॉयलेट आदि।
पात्र महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार और बजट के अनुसार अपने लिए सिंगल, डबल या ट्रिपल शेयरिंग रूम चुन सकेंगी। इस योजना के तहत महिलाओं के साथ ही बच्चों का भी ध्यान रखा गया है। हॉस्टल में बच्चों के लिए डे–केयर रूम भी बनाए जाएंगे। इसी के साथ हॉस्टल में कॉमन किचन और डाइनिंग हॉल भी बनाया जाएगा।
70,000 रुपए तक का बैंक लोन भी मिलेगा
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकार की ओर से लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को पक्का आवास बनाने के लिए अधिकतम 1.30 लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है। योजना इसके अलावा महिलाएं मकान बनाने के लिए बैंक लोन भी ले सकती है।
ऐसे में उन्हें इसके लिए 70,000 रुपए तक का बैंक लोन भी मिल सकता है। इस तरह लाड़ली बहनें इस योजना के तहत कुल 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्राप्त कर सकती हैं। से जुड़ी महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए यह अनुदान राशि दी जाती हैं।
पात्रता की जांच करेंगे
योजना के लाभ पाने के लिए सबसे पहले अपनी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप मकान पाने की हकदार है या नहीं। उसके बाद ही इसके लिए आवेदन करें। लाड़ली बहना आवास योजना (Ladli Behna Yojana) से जुड़ी महिलाओं को एमपी सरकार पक्का घर देने जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana) के लिए जो पात्रता हैं, इस प्रकार से हैं।