Ladli Behna Yojana: हजारों लाड़ली बहनों को मई में नहीं मिलेंगे 24वीं किस्त, जानें क्या है मामला

Ladli Behna Yojana: ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana) हमेशा ही चर्चा में रहती है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर माह 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।

Ladli Behna Yojana: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश की सबसे लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana) हमेशा ही चर्चा में रहती है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर माह 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।

मई माह में भी लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) के खाते में 24वीं किस्त आने वाली है, लेकिन ‘लाड़ली बहना योजना’ ने कई जिलों की बहनों को बड़ा झटका दे दिया है। बता दें कि 10 हजार 963 महिलाएं अब इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी। 24वीं किस्त आने से पहले जान लीजिए कि मई में किन लाड़ली बहनों के खाते में नहीं आएंगे योजना के पैसे…।

कई लाड़ली बहना हुई योजना से बाहर

राज्य शासन की सबसे महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 24th Installment) में लगातार दूसरे साल 2025 में 60 वर्ष की आयु पार होने पर 10 हजार 963 महिलाएं के नाम स्वत: पोर्टल से हट गए हैं। इन्हें 1250 रुपए मासिक राशि के लाभ से अलग कर दिया गया। केवल 3,92,912 महिलाएं ही इस योजना में शेष बताई गई हैं।

योजना से जुड़ी हुई जानकारी

  • अपात्र महिलाओं की संख्या: 690
  • लाभ परित्याग करने वाली महिलाएं: 890
  • मृत महिलाओं की संख्या: 646
  • समग्र से डिलीट महिलाएं: 426
  • आधार से समग्र डि-लिंक महिलाएं: 505
  • 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं: 10963
  • कुल पात्र महिलाएं: 392912

योजना की महत्वपूर्ण बातें

  • लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) 5 मार्च 2023 से शुरू हुई।
  • पंजीयन की अंतिम तारीख 30 अप्रेल 2023 थी। फिर योजना में संशोधन किया।
  • 25 जुलाई 2023 से 20 अगस्त 2023 तक फिर पंजीयन किया।
  • अभी पंजीयन के निर्देश नहीं। जनप्रतिनिधि अनुरोध कर रहे।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

  • अविवाहित महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।
  • जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष की आयु से ज्यादा है उन्हें, इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिनके परिवार की सालाना इनकम 2।5 लाख से अधिक है, वे भी योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद-विधायक हो वे भी योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।
  • जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद का लाभ ले रहा है, वे महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

इन महिलाओं को ही मिलेगा लाभ

  • मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता
  • 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं
  • किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ
  • स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो
  • जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button