Latest Bhopal Crime News : जेसीबी से टकराई बाईक, इंजीनियर की मौत

Bhopal Crime News : महिला बाल विकास में सहायक वर्ग दो के कर्मचारी का इंजीनियर बेटा बीती रात सड़क हादसे का शिकार होकर जान गंवा बैठा। पिता का आरोप है कि बंसल वन के सामने निर्माण कार्य चल रहा है।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. महिला बालविकास में सहायक वर्ग दो के कर्मचारी का इंजीनियर बेटा बीती रात सड़क हादसे का शिकार होकर जान गंवा बैठा। पिता का आरोप है कि बंसल वन के सामने निर्माण कार्य चल रहा है। रात को अंधेरा रहता है, बोल्डर पड़े हैं, जिस कारण उनका बेटा बाइक अनियंत्रित होने के बाद खड़ी जेसीबी में जा घुसा। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक भी घायल हुआ है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार त्रिलंगा में रहने वाला जतिन साहू उर्फ लक्की पुत्र संतोष साहू (22) इंजीनियर था। एसआईआरटी कॉलेज से उसने इसी साल सीएस ब्रांच से अपनी इंजीनियरिंग पूरी की थी। उसके पिता संतोष साहू महिला बाल विकास में सहायक ग्रेड दो कर्मचारी हैं। संतोष ने बताया कि हाल ही में बेटा का जयपुर में एक बड़ी कंपनी में इंटरव्यू हुआ था। जिसमें उसका प्लेसमेंट हो गया था।

कंपनी ने उसे आठ लाख रुपए सालाना पैकेज पर हायर किया। जतिन के आलावा उनका एक बड़ा बेटा शुभम है, वह भी इंजीनियर है तथा निजी कंपनी में जॉब करता है। जतिन कल शाम को दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। एमपी नगर के एक होटल में पार्टी सेलीबे्रट की गई।

रात करीब साढ़े दस बजे वह उनके कॉल के बाद घर आने के लिए एमपी नगर से निकला था। बंसल वन के सामने स्थित सड़क पर अंधेरा रहता है। यहां निर्माण कार्य के कारण बड़े-बड़े बोल्डर भी पड़े हैं। इसी रास्ते से आते समय बेटा बोल्डर पर गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर खड़ी एक जेसीबी से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी जान चली गई।

बाइक पर पीछे बैठा लड़का भी हादसे में घायल हुआ है। हालांकि उसे गंभीर चोटे नहीं आई हैं। घटना की सूचना के बाद में वह स्पॉट पर पहुंचे थे, वहां लोगों ने उन्हें घटना के संबंध में तमाम जानकारी दी है। संतोष का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं। उनका बेटा तो चला गया पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो अन्य लोग भी जान गंवा सकते हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button