Latest Bhopal Crime News : पहले की मदद फिर किया बलात्कार

Bhopal Crime News : बाग सेवनियां थाना क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा नगर में 50 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बीमारी में मदद करने के बहाने उसने हमदर्दी बटोरी और फिर प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने लगा।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. बाग सेवनियां थाना क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा नगर में 50 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित है और बीमारी में मदद करने के बहाने उसने हमदर्दी बटोरी और फिर प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने लगा।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर परिचित आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बाग सेवनियां क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय महिला गृहणी हैं। कुछ दिन पहले वह बीमार हो गई थीं। परिजनों के अलावा परिचित अंकित कटारे ने भी बीमारी में महिला की काफी मदद की थी।

इस लिहाज से महिला को उससे हमदर्दी हो गई थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी अंकित कटारे ने प्रलोभन देकर 8 नवंबर 2022 को महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद भी आरोपी महिला का दैहिक शोषण करता रहा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button